*जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने किया कृषि विज्ञान केंद्र बक्सा का औचक निरीक्षण*


बक्सा। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने शनिवार को कृषि विज्ञान केंद्र बक्सा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र में लगी धान एवं अन्य सब्जियों की फसलों का अवलोकन किया और धान की विभिन्न प्रजातियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

जिलाधिकारी ने हाईटेक नर्सरी का भी जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देशित किया कि नर्सरी में जो भी कमियाँ हैं, उन्हें शीघ्र ठीक कराया जाए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की हाईटेक नर्सरी जनपद के किसानों के लिए तकनीकी ज्ञान का उत्कृष्ट स्रोत है, जिससे गुणवत्तापूर्ण पौध सामग्री समय पर उपलब्ध कराई जा सकती है।

डॉ. चंद्र ने कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों को निर्देशित किया कि किसानों को उन्नत उद्यानिकी पद्धतियों, सब्जी एवं फल उत्पादन की आधुनिक तकनीक तथा पौध संरक्षण के उपायों की जानकारी नियमित रूप से दी जाए, ताकि किसान अधिक लाभ प्राप्त कर सकें।

इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र बक्सा के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

*जौनपुर: कोतवाली पुलिस टीम ने थाना गेट के पास दो-पक्षों की महिलाओं द्वारा वाद-विवाद व मारपीट करने वाली 10 महिलाओं को किया गिरफ्तार,*

टीबी मुक्त भारत अभियान को मिला जनसमर्थन, 124 मरीजों को पोषण किट वितरित

सादीपुर में बनने वाली सड़क के निर्माण में क्षेत्रिय जन प्रतिनिधि के हस्तक्षेप से बढ़ी लोगों में परेशानी