*जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस का राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मासिक निरीक्षण किया गया।*


जिलाधिकारी ने ईवीएम व वीवीपैट वेयर हाउस की सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरा आदि के बारे में जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई, उन्होंने निर्देशित किया कि सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे संचालित रहे। इसके साथ ही उन्होंने सुरक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
          इस अवसर पर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि बीजेपी से विनीत कुमार शुक्ला, सपा से हीरालाल विश्वकर्मा, कांग्रेस से राकेश सिंह, अपना दल (एस) से जयप्रकाश पटेल, सीपीआई (एम) से के एस रघुवंशी, अपर जिलाधिकारी वि0 एवं रा0 राम अक्षयवर चौहान सहित अन्य उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसर पर चला परिवहन विभाग का चाबुक, 5 वाहनों का चालान

जौनपुर में लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 21 केंद्रों पर 10 हजार अभ्यर्थियों की होगी कड़ी निगरानी

डीएम सैमुअल पॉल सख्त, लंबित मामलों व भुगतान में देरी पर जताई नाराजगी