*साइड माँगने पर विवाद: मारपीट के तीन आरोपी गिरफ्तार*

 

जौनपुर। थाना शाहगंज क्षेत्र के हुसैनाबाद मार्ग पर ट्रैक्टर पास देने को लेकर हुए विवाद में मारपीट करने वाले तीन आरोपितों को पुलिस ने शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया।

शुक्रवार रात करीब 7 बजे रवि प्रकाश पुत्र बाबूराम बिन्द (45) ट्रैक्टर से धान दानने जा रहे थे। हुसैनाबाद मार्ग पर पास मांगने के दौरान प्रतिवादी पक्ष ने विवाद बढ़ाते हुए उनके साथ गाली-गलौज व मारपीट की। हमले में रवि प्रकाश के सिर में गंभीर चोट आई और वह मौके पर ही बेहोश हो गए। परिजन उन्हें सीएचसी शाहगंज ले गए, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पीड़ित के भाई कमलेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने सन्दीप बिन्द, गुलाब बिन्द और विमलेश उर्फ गुड्डू के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था।

शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे उ0नि0 मुन्ना लाल शर्मा व टीम ने तीनों वांछित अभियुक्तों को बड़ागांव पुलिया से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपितों ने मामूली विवाद में मारपीट की बात स्वीकार की। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर सभी को जेल भेज दिया।

गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक के.के. सिंह, उ0नि0 मुन्ना लाल शर्मा, हे.का. अमित यादव और हे.का. आशीष यादव शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर :बरसठी में विवाहिता की रहस्यमयी मौत, पति सहित छह पर हत्या का मुकदमा

जौनपुर जिला अस्पताल में लगी अत्याधुनिक 32-स्लाइस सीटी स्कैन मशीन

*बिजली बिल राहत योजना 1 दिसंबर से लागू*