कर्मियों को ईमानदारी से काम करने का पढ़ाया पाठ

मछलीशहर, जौनपुर -जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र ने शनिवार को सभी न्यायालयों और कार्यालयों का निरीक्षण कर जो खामियां मिली उसे तत्काल दुरुस्त करने का सख्त निर्देश दिया।

कहा कि वादकारियों के साथ ही अधिवक्ताओं से भी अच्छे संबंध बनाए रखने की जरूरत है।
शासन के निर्देशों का शत प्रतिशत पालन होना चाहिए। किसी भी व्यक्ति को अनावश्यक रूप से परेशान करने की शिकायत नहीं मिले।
जिलाधिकारी ने सर्व प्रथम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट न्यायालय का निरीक्षण किया।
मुकदमों के निस्तारण,दाखिल दफ्तर,मांग पत्रों सहित 3 वर्ष पुराने मुकदमों को वरीयता के साथ निस्तारण का निर्देश दिया।इसी प्रकार सभी न्यायालयों में ग्राम सभा से संबंधित मुकदमों का वरीयता के साथ निस्तारण का निर्देश दिया।इसके साथ ही रिकार्ड रुम,राजस्व अभिलेखागार,आर के ऑफिस आदि का निरीक्षण किया।संबंधित पटल के कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।तहसील में साफ सफाई पर असंतोष जाहिर किया।नगर पंचायत अधिकारी विजय कुमार सिंह को तत्काल साफ सफाई और महिला पुरुष वादकारियों को सुलभ शौचालय,पेयजल,ऊबड़खाबड़ रास्ते की मरम्मत आदि समस्या के अविलंब समाधान का निर्देश दिया।

Comments

Popular posts from this blog

बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसर पर चला परिवहन विभाग का चाबुक, 5 वाहनों का चालान

जौनपुर में लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 21 केंद्रों पर 10 हजार अभ्यर्थियों की होगी कड़ी निगरानी

*जनपद में साइबर क्राइम सेल/थाना जनपद जौनपुर व थानों की साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 125 गुमशुदा मोबाइल (कीमत करीब बीस लाख रूपये) अब तक कुल 1640 मोबाइल (कीमत करीब 3 करोड़ 28 लाख रुपया) को बरामद कर मोबाइल स्वामियों को किया गया सुपुर्द-*