बदलापुर निरीक्षण भवन में सांसद ने लोगों की सुनी समस्या

जौनपुर । बदलापुर विधानसभा के निरीक्षण भवन में बुधवार को जौनपुर के सांसद बाबूसिंह कुशवाहा चौपाल लगाकर जन समस्या सुनी जिसमें बदलापुर विधान सभा से सैकड़ों लोगों ने नाली ,सड़क,पुलिया बनवाने विद्युत ट्रांसफार्मर, हाईमास्क लाइट लगवाने की मांग रखी ।

बदलापुर के मछली गांव के ग्रामीण स्टेडियम में वहा के प्रधान सहित बीसों लोगों ने हाईमास्क लाइट लगवाने की बात कही। पतहियापुर गांव निवासी आशीष मौर्य ने बताया कि हमारे गांव का उच्च प्राथमिक विद्यालय सरकार द्वारा बंद कर दिया गया है गांव में एक लाइब्रेरी खोली जाय। 

वही  इलाहाबाद से शाहगंज रोड पर शारदासहायक खण्ड 36 कोहिया गांव के पास नहर की पुलिया टूट गयी है । गांव के लोगों ने पुलिया बनवाने की मांग की।

इस अवसर पर सांसद ने कहा इस सरकार में अधिकारीयों  का जन समस्याओं से लेना देना नही है निरंकुश हो गये है । महंगाई कमर तोड़ रही है। महंगाई कमर तोड़ रही है डीजल पेट्रोल का दाम रोज बढ़ रहा है । खाने पीने के सामानों के दाम आसमान छू रहे है।

इसके बाद बदलापुर के पट्टी दयालपुर गांव निवासी राहुल निषाद की पत्नी कुसुम निषाद का बीते दिनों बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के दौरान मौत की सूचना पर घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त किए इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बात कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने को कहा।

अवसर पर बृजेश कुमार यादव, महेंद्र यादव,संजय यादव, सिकन्दर निषाद, दिनेश कुमार,मानसिंह मौर्य,रजनीश मौर्य, आशीष, राजकुमार, जितेन्द्र कुमार निषाद, नरेंद्र कुमार,डा० अनिल कुमार,राकेश कुमार,डा० रामसकल प्रजापति सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

*पंचायत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 10 जून से निरीक्षण के लिए उपलब्ध*

प्रेमिका से शादी के लिए टावर पर चढ़ा युवक, साढ़े तीन घण्टे बाद उतरा

डीएम को प्रदर्शनी में दिखीं खामियां, झूलों की पीडब्ल्यूडी जांच और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश