Posts

यूपी के 14 जिलों पर है बाढ़ का खतरा 431 गांव बाढ़ की चपेट मे

Image
लखनऊ:  उत्तर प्रदेश में बाढ़ के हालात दिन कहीं सुधर रहे हैं तो कहीं पर  बिगड़ते जा रहे हैं।  फिलहाल  14  जिलों के 431गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। गंगा नदी गायघाट (बलिया) में अपने खतरे के जलस्तर से ऊपर बह रही है। उत्तर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री  अनिल राजभर ने आज यहां बताया कि  स्वच्छ पीने योग्य पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए ग्राम स्तर पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा क्लोरीन टैबलेट का वितरण करने को कहा गया  है। उन्होंने बताया कि  जनपद मुख्यालय पर आपदा कंट्रोल रूम को 24 घंटे संचालित करने के साथ-साथ बाढ़ राहत के संबंध में तत्परता से कार्यवाही करने को कहा गया है  राज्यभर ने  बताया कि प्रदेश में वर्तमान में सभी तटबंध सुरक्षित है। बाढ़ के संबंध में निरन्तर अनुश्रवण का कार्य किया जा रहा है। कहीं भी किसी प्रकार की चिंताजनक परिस्थिति नहीं है। प्रदेश के बाढ़ प्रभावित जनपदों में  सर्च एवं रेस्क्यू हेतु एनडीआरएफ की 10 टीमें तथा एसडीआरएफ की सात  टीमें, पीएसी की 9 टीमें व प...

साहसिक पत्रकारिता के लिए विजय विनीत को मिला कमलापति त्रिपाठी राष्ट्रीय पत्रकारिता पुरस्कार

Image
वाराणसी। जनपद के वरिष्ठ पत्रकार समाचार संपादक विजय विनीत को इस वर्ष के पं. कमलापति त्रिपाठी राष्ट्रीय पत्रकारिता पुस्कार से नवाजा गया है। यह पुरस्कार इन्हें कोरोना काल में बेहतरीन एवं साहसिक पत्रकारिता के लिए दिया गया है। इससे पहले यह पुरस्कार दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार एके दुहा और पुण्य प्रसुन वाजपेयी को दिया जा चुका है। पुरस्कार के रूप में श्री विनीत को 50 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।  पं. कमलापति त्रिपाठी फाउंडेशन की ओर से गुरुवार को पूर्व विधायक ललितेशपति त्रिपाठी ने पत्रतकारिता एवं साहित्य के क्षेत्र में दिये जाने वाले इस साल के पुरस्कारों का एलान करते हुए यह घोषणा की। उन्होंने बताया कि इस वर्ष कोरोना काल में साहसिक पत्रकारिता के लिए विजय विनीत को चुना गया है। साहसिक आचंलिक पत्रकारिता के लिए मीरजापुर के पत्रकार पवन जायसवाल को भी यह पुरस्कार दिया गया है।  उल्लेखनीय है कि मीरजापुर के नमक रोटी कांड की रिपोर्ट पवन जायसवाल ने जनसंदेश टाइम्स में ही छापी थी और समूचे मुहीम को जनसंदेश के समाचार संपादक विजय विनीत ने ही अंजाम तक पहुंचाया था। इस साल...

लखनऊ में पहली बार एक साथ चार पत्रकार साथियों को पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि

Image
लखनऊ : यूपी प्रेस क्लब का माहौल आज बहुत गमगीन भरा रहा । पिछले 50 वर्षों में यह पहला दिन था जब एक साथ चार पत्रकार साथियों को श्रद्धांजलि दी गई । इस कोरोना काल में पीटीआई के वरिष्ठ संवाददाता अमृत मोहन जी, इण्डिया टुडे ( आज तक ) न्यूज़ चैनल के साथी नीलांशु शुक्ला जी, जी न्यूज़ चैनल के कैमरामैन रज्जनलाल रावत जी व उर्दू अखबार के संवाददाता शफीकुर्रहमान जी को सभी पत्रकार साथियों ने नम आंखों से अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की ।   श्रद्दांजलि सभा में मौजूद प्रिंट, इलेक्ट्रोनिक, वेब/ डिजिटल मीडिया के पत्रकार साथियों ने एक आवाज़ में कहा कि राज्य सरकार को पत्रकार हित में एक पॉलिसी बनानी चाहिये, जिसमें किसी पत्रकार की दुखद मृत्यु के बाद उसके परिवार को या पत्रकारों के संगठनों को सरकार से भीख मांगने की नौबत ना आए । शोक सभा में सभी पत्रकार गणों ने तय किया गया कि योगी सरकार पर पत्रकार हितों के लिए ठोस नियमावली बनाए जाने को लेकर दबाव बनाया जाएगा । श्रद्धांजलि सभा में यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी, वरिष्ठ पत्रकार सुरेश बहादुर सिंह, लखनऊ व...

राष्ट्रवादी विचारो से ओत प्रोत प्रज्ञा प्रवाह जैसे संगठन की समाज में बड़ी प्रासंगिकता है - प्रो निर्मला एस मौर्य

Image
जौनपुर।  राष्ट्रवाद विचारों से ओतप्रोत है प्रज्ञा प्रवाह संगठन कुलपति की आज प्रज्ञा प्रवाह से जुड़े जनपद के विद्वत व्यक्तियों द्वारा विदुषी (कुलपति वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्व विद्यालय जौनपुर) के साथ औपचारिक मुलाकात हुई। जिसमें डॉ. सुभाष चन्द्र शुक्ला ने एक बहुत ही सुन्दर श्लोक भगवान शिव के लिए श्री राम चन्द्र जी द्वारा गाया हुआ सुनाया, माहौल खूबसूरत बन गया, संतोष त्रिपाठी जी ने प्रज्ञा प्रवाह का मूल उद्देश्य बताया समाज के लिए, डॉ. हरिओम त्रिपाठी ने राष्ट्रवाद के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार दिए। परिचय समारोह में बोलते हुए कुलपति प्रो निर्मला एस मौर्य ने कहा कि राष्ट्रवाद विचारों से ओतप्रोत है प्रज्ञा प्रवाह संगठन ऐसे संगठनों की वर्तमान समाज में बहुत ही प्रासंगिकता है। आज की युवा पीढ़ी को ऐसे संगठनों से जुड़कर राष्ट्रवादी कार्यों में सहयोग करने की जरूरत है। कार्यक्रम में विद्वत परिषद के मुख्य रूप से डॉक्टर संतोष त्रिपाठी जिला संयोजक प्रज्ञा प्रवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ , डॉ.हरिओम त्रिपाठी एसोसिएट प्रोफेसर समाजशास्त्र विभाग टी. डी....

फुटबॉल के खिलाड़ी एवं जन सेवक कज्जन का निधन

Image
जौनपुर । सांप काटने के बाद जनपद ही नहीं पूर्वांचल केमरीजों को मुफ्त में दवा पिलाने के लिए पहचान बना चुके अली अब्बास कज्जन  (राजाबाज़ार) अटाला मस्जिद जौनपुर का निधन हो गया।  फूल की मजलिस गुरुवार को इमामबाड़ा में सम्पन हुई।गौरतलब है कि उनका निधन मंगलवार को शाम 3 बजे हार्टअटैक होने से हो गया था। इनका पूरा परिवार  कई दशकों से साँप काटने की मुफ्त दवा लोगो को 24 घंटे पिलाने का काम करता चला आ रहा है।उनकी इस सेवा से अब तक हज़ारो लोगो की जान बच चुकी है।बताया जाता है उनकी उनके आवास पर जड़ी बूटियों का जखीरा है जिससे पूरा परिवार दवा बना कर लोगो को पिलाता चला आ रहा है । ऐसे में वे सर्दी हो या बरसात हर समय , परिवार के लोग 24 घंटे लोगो की सेवा में तत्पर रहते थे।उनके निधन के समाचार पाते ही लोगो का शोक संवेदना प्रकट का तांता लग गया है।अली अब्बास खेल की दुनिया मे अपना अहम मक़ाम रखते थे और कई स्पोर्ट्स अथॉरिटी के अध्यक्ष भी थे खास कर फुटबॉल की कई राष्ट्रीय प्रतियोगिता करा चुके थे ।उनके तीन पुत्र है जो लखनऊ में रहते है जबकि पत्नी विद्यालय में अध्यापिका है।

लिंग परीक्षण करना है दन्डनीयअपराध,इस ज़ुर्म में सजा और जुर्माना दोनों का है प्रावधान

Image
   जौनपुर । उ0 प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जनपदन्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एम0 पी0 सिंह की अनुमति से विकास खण्ड सिरकोनी जौनपुर में विधिक साक्षरता/जागरूकता शिविर का अयोजन किया गया।   कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए देवेन्द्र कुमार यादव पैनल अधिवक्ता द्वारा उपस्थित समस्त नागरिकों को देश में गिरते हुए लिंगानुपात को चिन्ता का विषय बताते हुए कहा कि लड़का और लड़की में भेद भावन हीं किया जाना चाहियेे। अभी भी कन्या भ्रूण हत्या के मामले सामने आते हैं। पी0सी0पी0एन0डी0 एक्ट-1994 के बारे मंे बताते हुए कहा कि प्रसव पूर्व लिंग परीक्षण कराना या कराने का प्रयास करना दण्डनीय अपराध है, इस अधिनियम के अधीन सजा एवं जुर्माना दोनों का प्रावधान है। उनके द्वारा बताया गया कि विधवा महिलाओं के प्रति विषमतान हीं बल्कि लोगों को समानता की भावना रखनी चाहिए। उनके द्वारा बालिकाओं की शिक्षा प्रक्रिया जल्दी शुरू करने एवं अधिक से अधिक बालिकाओं को स्कूल भेजने की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि शिक्षित लड़कियाॅं अपने जीवन में दो परिवारों को शिक्षा एवं संस्कार प्रदान क...

विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, प्रवेश लेने के पहले करें विभागाध्यक्ष से संपर्क

Image
जौनपुर । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के परिसर में चलने वाले पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। कोविड-19 से बचाव के लिए सीधे प्रवेश लिया जा रहा है।  संज्ञान में आया है कि कुछ लोग फर्जी आईडी और व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर छात्रों को गुमराह कर आनलाइन फीस जमा करने के लिए प्रेरित कर  रहें हैं। विद्यार्थियों को अनाधिकृत रूप से व्हाट्सएप की सहायता से प्रवेश संबंधी सूचनाएं प्रेषित कर यह कहा जा रहा है कि आपका विश्वविद्यालय में पठन-पाठन हेतु चयन हो गया है आप नोडल अधिकारी ऑनलाइन शिक्षण शुल्क से संपर्क कर विश्वविद्यालय के खाते में वार्षिक शिक्षण शुल्क जमा करें।  विश्वविद्यालय ने नवागत छात्रों से अनुरोध किया है कि वह चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद फीस जमा करने से पूर्व अपने विभागाध्यक्ष से संपर्क कर पुष्टि कर लें।अन्यथा इसके लिए विश्वविद्यालय जिम्मेदार नहीं होगा। प्रवेश के संबंध में  विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर  पूरी जानकारी उपलब्ध है इसके साथ संबंधित  शिक्षकों के  नंबर भी उपलब्ध हैं जिनसे ऑनलाइन संपर्क किया जा सकता है। वार्षिक शिक्षण...