Posts

एस डीएम सोरांव का दौरा कछारी इलाको में बाढ़ प्रभावित लोगों से की मुलाकात

Image
सोरांव उप जिलाधिकारी हीरा लाल सैनी लगातार बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में ऑपरेशन राहत को सुचारू रूप से संचालन कर रहे है मंगलवार को भी एस डीएम सोरांव की अगुवाई में फाफामऊ बेला कछार, सराय जयराम, मुबारकपुर,  नारहा, समेत दर्जनों बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया और जमीनी हकीकत जानी और वह राहत शिविरों में रह रहे सैकड़ों लोगों को नाश्ता और खाने का पैकेट वितरित किया। बाढ़ प्रभावित लोगों के मवेशियों को भी भूसा चारा की समुचित व्यवस्था कराई गई। एस डीएम सोरांव ने बताया की लगातार लोगों से संपर्क कर स्थिति पर नजर रखीं जा रही है हालांकि जल स्तर आज से घट रहा है लेकिन किसी प्रकार की समस्या से निपटने के लिए प्रशासन चौकन्ना है उन्होंने बताया कि फिलहाल हालात सामान्य है जहां ज्यादा प्रभावित क्षेत्र है वह एनडीआरएफ की टीमें लगातार गस्त कर रही है।

मोटे अनाज देते हैं भरपूर पोषण: डॉ.रमेश चंद्र यादव

Image
खेतासराय(जौनपुर) विकासखण्ड शाहगंज सोंधी ब्लॉक के कार्यालय सभागार में मंगलवार को कृषि विभाग की ओर से त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम एवं उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार योजना के तहत ब्लॉक स्तरीय गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर किसानों को मक्का के उत्पादन के साथ-साथ मोटे अनाज (श्री अन्न) के महत्व व उपयोगिता के विषय में प्रशिक्षण दिया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए खण्ड विकास अधिकारी पीयूष त्रिपाठी ने कहा कि आहार एवं पोषण विशेषज्ञ मोटे अनाजों की खूबियों से इतने प्रभावित हैं कि आज इन्हें सुपरफूड की श्रेणी में रखा जा रहा है। उप परियोजना निदेशक (आत्मा) डॉ. रमेश चंद्र यादव ने कहा कि मोटे अनाज भरपूर पोषण प्रदान करते हैं। इसकी बढ़ती उपयोगिता को देखते हुए सरकार ने इसे श्री अन्न नाम दिया है। उन्होंने बताया कि मोटे अनाजों से चीला, खीर, खिचड़ी, दलिया, कटलेट, सूप, उपमा, डोसा, इडली, बिस्किट, स्नैक्स और चिक्की जैसे अनेक व्यंजन तैयार किए जा सकते हैं। डॉ. यादव ने कहा कि श्री अन्न से बने खाद्य पदार्थों को मध्याह्न भोजन (एमडीएम) में सम्मिलित करने से बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के साथ-साथ मो...

गंगा नहाने गए पांच किशोरों में तीन की डूबकर मौत, दो को ग्रामीणों ने बचाया

Image
थरवई थाना क्षेत्र की घटना,  प्रयागराज, थरवई। थरवई थाना क्षेत्र के मनसैता गांव में मंगलवार को गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। गांव के पास स्थित मनकामेश्वर मंदिर के सामने गंगा कछार में नहाने उतरे पांच किशोरों में से तीन गहरे पानी में डूब गए। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो बच्चों को किसी तरह बचा लिया, लेकिन तीन की जान नहीं बच सकी।मृतकों की पहचान शशांक पाल (16) पुत्र मनोज कुमार पाल निवासी मनसैता, उत्कर्ष पाल (15) पुत्र रवि पाल निवासी बहमलपुर और लकी उर्फ अभिषेक (16 पुत्र शशि कुमार निवासी पूरनतारा, थरवई के रूप में हुई है। तीनों किशोर कक्षा 9 के छात्र थे और आपस में घनिष्ठ मित्र भी बताए जा रहे हैं।स्थानीय सूत्रों के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे पांचों किशोर गंगा नहाने पहुंचे थे। नहाते-नहाते वे गहराई की ओर बढ़ गए, जहां पानी में फंसकर तीन लड़के डूब गए। शोर सुनकर ग्रामीण दौड़े और जान जोखिम में डालकर शिवम पाल (14) पुत्र शंकरलाल तथा अमन पाल (11) पुत्र भूलेंद्र पाल  उत्कर्ष अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था, जबकि लकी को परिवार का होनहार...

B.P.ED Admission 2025 की अंतिम तिथि 12 अगस्त तक बढ़ी

Image
जौनपुर। B.P.ED पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु महत्वपूर्ण सूचना,वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से सम्बद्ध महाविद्यालयों में संचालित बी.पी.एड.पाठ्यक्रम(सत्र 2025-2027 में प्रवेश हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 12अगस्त 2025 तक बढ़ा दी गई है। वे अभ्यर्थी जो पात्रता परीक्षा में सम्मिलित हो चुके हैं तथा बी.पी.एड. पाठ्यक्रम में प्रवेश के इच्छुक हैं, वे निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय द्वारा यह भी सूचित किया जाता है कि [B.P.ED Admission ] बी.पी.एड. की शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं काउंसलिंग का आयोजन 19 एवं 20 अगस्त 2025 को प्रातः 08:00 बजे से विश्वविद्यालय परिसर स्थित एकलव्य स्टेडियम में किया जाएगा। इस शारीरिक दक्षता परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए प्रवेश पत्र 16 अगस्त 2025 से समर्थ पोर्टल पर उपलब्ध होगा, जिसे अभ्यर्थी अपने लॉगिन आईडी से डाउनलोड कर सकते हैं। शारीरिक दक्षता परीक्षा के दिशा-निर्देश तथा काउंसिलिंग हेतु महाविद्यालयों की सूची विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.vbspu.ac.in पर पृथक से प्रकाशित की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के समर्...

13 एवं 14 अगस्त को मनाया जायेगा चेहल्लुम

Image
 इस्लाम की चौक चेहलुम कमेटी ने डीएम को दिया ज्ञापन जौनपुर। शीराजे हिन्द जौनपुर का ऐतिहासिक चेहलुम जो हजरत मुहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन अलै. द्वारा अपने परिवार एवं मित्रों के साथ दी गयी शहादत की याद में सैकड़ों वर्षों से अपनी सभ्य परम्पराओं के अनुरूप इमामबाड़ा शेख मुहम्मद इस्लाम मरहूम बाजार भुआ पान दरीबा रोड पर मनाया जाता है। इस वर्ष चंद्र दर्शन के अनुसार 13 एवं 14 अगस्त को मनाया जायेगा। चेहलुम के मद्देनज़र कमेटी का प्रतिनिधि मंडल कार्यवाहक मोतवल्ली सैय्यद लाडले हसन ज़ैदी के नेतृत्व में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर चेहलुम में नागरिक सुविधाओं एवं सुरक्षा व्यवस्था की मांग किया। इस मौके पर कार्यवाहक मोतवल्ली सैय्यद लाडले हसन ज़ैदी ने बताया कि इस ऐतिहासिक चेहलुम को देश के क्षितिज पर एक महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है जिसके कारण इसे मनाने के लिए देश के चारों ओर से सभी सम्प्रदाय के श्रद्धालु हजारों की संख्या में यहा उपस्थित होकर हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम को अपना श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का आरम्भ 13 अगस्त को 8 बजे रात में इमा...

अजीमुशान मजलिस अशरे अरबईन मुफ्ती हाउस का 113वां दौर 6 अगस्त से शुरू होकर 13 अगस्त तक चलेगा*

Image
*जौनपुर की मशहूर अशरे अरबईन की मजलिस मुफ्ती हाउस में 6 अगस्त से* जौनपुर की मशहूर अशरे अरबईन की मजलिस स्थान मुफ्ती हाउस मुफ्ती मोहल्ला में 6 अगस्त से शुरू होकर 13 अगस्त तक चलेगी। इस वर्ष इस अशरे का 113 वां दौर है। मजलिस ठीक साढ़े आठ बजे रात्रि में शुरू होगी। जिसको हिन्दुस्तान के मशहूर ओलमा-ए-कराम धर्मगुरु मौलाना गुलाम रसूल नूरी साहब कश्मीरी खिताब/ सम्बोधित करेगें।   इस अशरे अरबईन की मजलिस की विशेषता ये है कि ये अपने ठीक समय से शुरू होती है और इसमे जौनपुर के सभी मशहूर सोजख़ा सोज़ख्वानी करते हैं, और यहाँ की सभी मशहूर सभी अन्जुमने नौहा पढ़ती व मातम करती है। मजलिस को सुनने के लिए अकीदतमंदों की भारी भीड़ जुटती है।     मुफ्ती हाउस के इस अज़ीमुशान मजलिस अशरे अरबईन, माहे सफर की ग्यारह तारीख से अठ्ठारह सफर तक होती है। जिसकी शुरूआत 1914 में स्वर्गीय मुफ्ती मोहम्मद बाक़र ने किया था, और 1934 तक वे  इसकी व्यवस्था देखते रहे। 1935 से 1965 तक स्वर्गीय मुफ्ती वेलायत हुसैन। और 1966 से 2006 तक स्वर्गीय मुफ्ती अबुल हसन काज़मी। 2007 से 2020 तक स्वर्गीय मुफ्ती वसीउल ह...

2027 में बनेगी पीडीए गठबंधन वाली सपा की सरकार, -राकेश मौर्य

Image
सपाइयों ने छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र के रास्ते पर चलने का लिया संकल्प जौनपुर --समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने दावा किया कि हम छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र के बताए हुये रास्ते पर चल कर आज यह संकल्प लेते हैं कि वर्ष 2027 में यूपी में पीडीए की गठबंधन वाली सरकार बनाएंगे। वह मंगलवार को समाजवादी विचारक व दार्शनिक पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष छोटे लोहिया के नाम से प्रसिद्ध पंडित जनेश्वर मिश्र की 93 वीं जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। यह कार्यक्रम शहर के एक होटल में आयोजित था। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी एक जन आंदोलन से निकली हुई पार्टी है। जिसकी नीव डॉ.राम मनोहर लोहिया, जनेश्वर मिश्र (छोटे लोहिया), मुलायम सिंह यादव ने रखी थी। हम उसी राह पर अग्रसर हैं। आगे भी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उसी राह पर जनता के लिए काम करते रहेंगे। जब-जब जनता के साथ अन्याय होगा इसका विरोध होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष श्री मौर्य ने कहा कि प्रदेश की मौजूदा भाजपा सरकार के कार्यकाल में किसान, छात्र, नौजवान ,व्यापारी ,महिला सभी परेशान चल...