विदेेश से जनपद में आये 378 लोग, 278 की जांच हुई किसी को कोरोना नहीं - डीएम जौनपुर

 
जौनपुर। जिलाधिकारी द्वारा जारी विज्ञप्ति में  बताया कि जनपद में अब तक जिले में  378 लोग ऐसे चिन्हित हुए हैं जो विदेश से वाापस लौटे है। इनमें से 278 लोगों के घरों पर पहुंच कर खंड विकास अधिकारी, पुलिस निरीक्षक और संबंधित  विकास खन्ड के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी की संयुक्त टीमों ने भ्रमण कर इनका परीक्षण कर लिया है। इनमें किसी भी में करोना जैसे लक्षण नहीं पाए गए हैं और इनको हिदायत की गई है कि वह होम क्वॉरेंटाइन के लिए 28 दिन तक अपने घरों में ही रहे जिस दिन से विदेश से लौटे है। अधिकारियों को आगे भी निर्देशित किया गया कि गांव के भ्रमण के दौरान अगर होम क्वॉरेंटाइन के सिद्धांतों का कोई उल्लंघन कर रहा है तो उसके खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट भी दर्ज कराई जाय। इसी प्रकार 6629 महाराष्ट्र से आए हैं और 180 लोग केरला से आए चिन्हित किए गए। इनके घरों में भी टीमें भेजने का कार्य प्रारंभ हो गया है। सब पर निगाह रखी जा रही है। सभी से अपील भी किया गया है कि क्वॉरेंटाइन में 28 दिन तक अवश्य रहे। घर से बाहर न निकले। दूसरों को स्पर्श न करें न कोई उन्हें स्पर्श करें। संक्रमण को रोकने के लिए इसके अलावा कोई उपाय नहीं। अपने जौनपुर को बचाने के लिए हम सबको सिद्धांत का पालन करना ही है। 28 संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए गए थे जिसमें 26 सैंपल जांच हो करके आ गए हैं केवल एक व्यक्ति ही कोरोना पॉजिटिव मिला था उसके स्वास्थ्य में भी सुधार है। उसके संपर्क में आए और परिवार के लोगों की सैमपिल भी जांच के लिए गए थे जो नेगेटिव आए हैं, और उन्हें कोरोना वायरस प्रभावित नहीं पाया गया, लेकिन उन्हें हर हाल में 28 दिन तक क्वॉरेंटाइन में ही रहना है और उन पर निगाह रखी जाएगी। कहीं कोई लक्षण दिखाई देते हैं तो उनकी व्यवस्था की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

*जौनपुर में PNG गैस पाइपलाइन खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी में फंसे मजदूर, 30 फीट गहरे गड्ढे में हादसा, दो मजदूरों की मौत, एक की तलाश जारी*

जौनपुर को जाम से राहत: बदलापुर पड़ाव–तूतिपुर के बीच पीपे का पुल जनता को समर्पित

पीयू को भारत सरकार से मिला प्रशस्ति-पत्र ,कुलपति के मार्गदर्शन में मिली बड़ी उपलब्धि