लड़की से मोबाइल पर बात करने पर चला चाकू एक की मौत

 

जौनपुर । जिले के थाना गौराबादशाहपुर  क्षेत्र स्थित  सरसौड़ा रामपुर गांव में प्रेम प्रपंच के चलते  दो पक्षों में चला  चाकू जिससे उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गयी है पुलिस घटना के बाबत मुकदमा दर्ज कर छान बीन में जुटी है। घटना के कारण के बिषय में जानकारी मिली है कि मृतक पक्ष का लड़का हमलावर पक्ष की लड़की से फोन पर प्रेम प्रपंच की बातें करता था जो लड़की के परिवार को खराब लगी इससे नाराज लड़की के परिजन चाकू से लैस होकर हमला कर दिये ।   चाकू लगने से एक ही पक्ष के चार लोग बुरी तरह से घायल हो गए, जिसमे एक कि जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
आरोप है कि एक पक्ष का लड़का दूसरी पक्ष की एक लड़की से फोन पर बातें करता था। इसी बात से खुन्नस खाए दूसरे पक्ष ने पहले पक्ष पर रविवार की दोपहर चाकू से लैस होकर हमला बोल दिया। घटना में एक ही पक्ष से शौकत, शकील, मो सिराज और लियाकत चाकू लगने से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया जहां उपचार के दौरान सिराज 21 पुत्र मुकादम की उपचार के दौरान मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंचे सीओ केराकत आजय श्रीवास्तव ने घर मे छुपाया हुआ घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया। पुलिस हमलावर पक्ष से दो लोगों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर के अनुसार तहरीर के आधार पर मुुमुकदमा दर्ज कर कार्ययवाही की जा रही है।  

Comments

Popular posts from this blog

पूर्व सांसद धनंजय सिंह के प्राइवेट गनर को गोली मारकर हत्या इलाके में कोहराम पुलिस छानबीन में जुटी

सपा ने जारी किया सात लोकसभा के लिए प्रत्याशियों की सूची,जौनपुर से मौर्य समाज पर दांव,बाबू सिंह कुशवाहा प्रत्याशी घोषित देखे सूची

21 अप्रैल को जौनपुर पहुंच कर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे बाबू सिंह कुशवाहा, जाने क्या है पूरा कार्यक्रम