जौनपुर में कोरोना संक्रमितो की संख्या पहुंची 470, लागातार मरीजों की संख्या में रही है बृद्धि



 जौनपुर। कोरोना का बढ़ता संक्रमण कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। आज  लेखपाल समेत 24 लोग कोविड 19 के  मरीज होने की पुष्टि जिला प्रशासन ने किया है । सभी को अस्पताल में भर्ती करने के बाद इलाके को सेनेटराईज किया जा रहा है।
 जिलाधिकारी द्वारा जारी विज्ञप्ति कै अनुसार  आज 19 जून को 454 सैमपल के रिजल्ट आये 430 नेगेटिव है व 24 पाज़िटिव है। जिसमे  सदानंद भट्ट लेखपाल जो शाहगंज के शेल्टर होम में ड्यूटी पर थे वह संक्रमित पाए गए थे और उनकी वजह से उनके परिवार के अन्य 11 लोग आज संक्रमित पाए गए। एक व्यक्ति जो मुंबई से आया था वह संक्रमित पाया था गया था उसका इलाज चल रहा है और उसके परिवार के 4 अन्य लोग भी संक्रमित पाए गए,। एक सफाई कर्मी है जो शाहगंज तहसील में शेल्टर होम में सफाई और सैनिटाइजेशन का कार्य करता था।मुंबई के 4 दादर नगर हवेली का 1 और दिल्ली से 3।आज के 24को मिलाकर अब तक 470 कोरोना पाज़िटिव हो गये है। आज 42 मरीज ठीक हुए हैं ।अभी भी  143 मरीजों का इलाज चल रहा है 1 का इलाज इलाहाबाद में ,2 का बनारस में और 139 का जौनपुर में चल रहा है। आज 95 नए लोगों के भी सैंपल लिये गये। आज के 95 सैमपल मिलाकर अब तक कुल 8947 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं और 8029लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। अब 918 नमूनों के रिजल्ट आने शेष हैं।

Comments

Popular posts from this blog

21 अप्रैल को जौनपुर पहुंच कर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे बाबू सिंह कुशवाहा, जाने क्या है पूरा कार्यक्रम

तेज रफ्तार का कहर: पेड़ से टकराई कार तीन के दर्दनाक मौत

हाईस्कूल एवं इन्टर बोर्ड की परीक्षा परिणाम घोषित,जौनपुर के इन सात बच्चो ने टापर सूची में शामिल होकर लहराया परचम