कुलपति के कारनामों के खिलाफ अब विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के जंग का एलान




जौनपुर।  पूर्वांचल विश्वविद्यालय कुलपति प्रो राजा राम यादव के मनमाने पन के खिलाफ अब  विश्वविद्यालय के शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ ने भी जंग का बिगुल बजा दिया है। संघ की आज हुईं बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि कुलपति के मनमाने पन के खिलाफ 19 जून से पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कर्मचारी अध्यक्ष रामजी सिंह के नेतृत्व में घरना प्रदर्शन शुरू करेंगे ।
इस सन्दर्भ में पूर्वांचल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के कोषाध्यक्ष रामयश मिश्रा ने सच खबरें से वार्ता करते हुए बताया कि कुलपति अपने आगमन से लेकर जाने तक विश्वविद्यालय के कर्मचारीयो को मूर्ख बनाते रहे और अब चोरी छिपे कर्मचारियों के हितों पर कुठाराधात करने की योजना बना रहे है।
शासनदेश है कि मृतक कर्मचारीयो के स्थान को भरने के लिए विश्वविद्यालय में कार्यरत नियमित कर्मचारियों को प्रोन्नति करके उसे भरा जाये। साथ ही पहले से सेवा रत तदर्थ कर्मचारियों को नियमित कर समायोजन किया जाये लेकिन कुलपति ऐसा न करके कर्मचारी संघ को अंधेरे में रखते हुए यहाँ से जाते - जाते सभी पदो पर अपने खास लोगों को नयी भर्ती के माध्यम से भरने की फिराक में है ।
 प्रो राजा राम यादव जब कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया उसी समय तदर्थ से नियमित किये गये कर्मचारियों का जीपीएफ काटने की मांग की गयी थी तब कहा था कि आदेश कर दिया जायेगा लेकिन आज तक आदेश नहीं किया। इस तरह इनकी पूरी कार्यशैली कर्मचारी विरोधी रही है। 
अब कर्मचारी संघ ने तय किया है कि इनका कार्यकाल खत्म हो रहा है कर्मचारी अपने अधिकारों के लिए लड़ेगा और अपना हक लेकर रहेंगा। कर्मचारी संघ ने इस आशय का पत्रक कुलपति को दे दिया है। 

Comments