आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति को मनमानी नहीं करने देगा कर्मचारी संघ - रामजी सिंह



जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर आरोप लगाया है कि विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारी खास कर कुलपति कर्मचारी समस्याओं की अनदेखी करते हुए अपनी मनमानी पर उतर गये है उनके इस कृत्य से कर्मचारी संघ बेहद नाराज एवं गुस्से में है। विगत माह 12 फरवरी 20 को संघ के पदाधिकारियों के साथ कुलपति एवं कुलसचिव ने जो  समझौता किया था आज उससे मुकर गये है और कर्मचारियों की बात नहीं सुनी जा रही है जो अत्यंत चिन्ता जनक है। 
आज जब संघ समझौते को लागू करने की बात कर रहा है तो कुलपति सुनने को तैयार नहीं है। जबकि जिन बिन्दुओं पर समझौता हुआ था सभी शासनादेश के अनुरूप है। गत 17 जून को समझौताके विन्दुओं पर कुलपति से संघ बात करने गया तो पुलिस बल का प्रयोग करते हुए संघ के अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों को अपने चैम्बर से जबरिया बाहर करा दिया है। कुलपति के इस कृत्य से कर्मचारी संघ बेहद नाराज एवं गुस्से में है। 
शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामजी सिंह ने कहा कि संघ ने हमेशा कर्मचारियों के हित की लड़ाई लड़ा है और आगे भी संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कुलपति के द्वारा किसी भी दशा में कर्मचारियों का अहित नहीं करने दिया जायेगा चाहे जो कुर्बानी देनी पड़े संघ पूरी तरह से तैयार है। कुलपति रिक्त पदों पर कर्मचारियों का समायोजन न करके अपने खास लोगों की भर्ती करना चाहते है जो नहीं करने दिया जायेगा। 
आजमगढ़ में खोलेजा रहे नये विश्वविद्यालय को पूर्वांचल विश्वविद्यालय से कोई भी धनराशि नहीं देने दिया जायेगा इसके लिए हर स्तर पर जंग होगी। अध्यक्ष ने कुलपति के उपर यह भी आरोप जड़ा है कि वह तो आकंठ भ्रष्टाचार में गोते लगा रहे हैं शासन को इसकी जांच करानी चाहिए। 
इस अवसर पर अध्यक्ष रामजी सिंह  के साथ  उपाध्यक्ष रामजश मिश्र,  महामंत्री स्वतंत्र कुमार, कोषाध्यक्ष कपिल त्यागी, बिहारी लाल गुप्ता, दिलगीर हसन, मनु मिश्रा, लाल चंद्र यादव, ऋषि रघुवंशी, शमशाद अली, सुनील कुमार, चन्दन यादव, अखिलेश शुक्ला, रामनाथ राम, शिव शंकर आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पूर्व सांसद धनंजय सिंह के प्राइवेट गनर को गोली मारकर हत्या इलाके में कोहराम पुलिस छानबीन में जुटी

21 अप्रैल को जौनपुर पहुंच कर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे बाबू सिंह कुशवाहा, जाने क्या है पूरा कार्यक्रम

सपा ने जारी किया सात लोकसभा के लिए प्रत्याशियों की सूची,जौनपुर से मौर्य समाज पर दांव,बाबू सिंह कुशवाहा प्रत्याशी घोषित देखे सूची