नाग पंचमी पर राशि के अनुसार मंत्रजाप करने से होगा दुखों का नाश



कपिल देव मौर्य/ राम श्रृंगार शुक्ला गदेला

सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी को नागपंचमी के पावन पर्व के रूप में मनाया जाता हैं। नाग पंचमी का पर्व हरियाली तीज के दो दिन बाद आता है। इस पावन पर्व पर नाग देवता की पूजा किया जाता  हैं। तथा सर्पों को दूध पिलाया जाता  हैं। इस साल नाग पंचमी 25 जुलाई यानी शनिवार को मनाई जाएगी।  इस दिन महिलाएं अपने भाइयों और परिवार की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करती हैं। इस तरह इसे पर्व को महिलायें ही मनाती है।   राहु-केतु की दशा या महादशा चल रही हो तो भी नागपंचमी के दिन नाग महाराज का पूजन शुभ रहता हैं। नाग पंचमी के दिन इन मत्रों का जाप करने से आपके सभी दुख दूर हो जाते हैं। राशिनुसार नाग मंत्रों के जाप से समस्त दोषों से मुक्ति मिलेगा। तो जानते हैं इन मंत्रों के बारे में।


मेष : ॐ वासुकेय नमः
वृषभ : ॐ शुलिने नमः
मिथुन : ॐ सर्पाय नमः
कर्क : ॐ अनन्ताय नमः
सिंह : ॐ कर्कोटकाय नमः
कन्या : ॐ कम्बलाय नमः

 तुला : ॐ शंखपालय नमः

वृश्चिक : ॐ तक्षकाय नमः
धनु : ॐ पृथ्वीधराय नमः
मकर : ॐ नागाय नमः
कुंभ : ॐ कुलीशाय नमः
मीन : अश्वतराय नमः

इस तरह से भी कर सकते हैं मंत्र जाप

सर्वे नागाः प्रीयन्तां मे ये केचित् पृथ्वीतले.
ये च हेलिमरीचिस्था येऽन्तरे दिवि संस्थिताः॥
ये नदीषु महानागा ये सरस्वतिगामिनः.
ये च वापीतडगेषु तेषु सर्वेषु वै नमः॥  

अर्थ – इस संसार में, आकाश, स्वर्ग, झीलें, कुएँ, तालाब तथा सूर्य-किरणों में निवास करने वाले सर्प, हमें आशीर्वाद दें तथा हम सभी आपको बारम्बार नमन करते हैं।

अनन्तं वासुकिं शेषं पद्मनाभं च कम्बलम्.

शङ्ख पालं धृतराष्ट्रं तक्षकं कालियं तथा॥
एतानि नव नामानि नागानां च महात्मनाम्.
सायङ्काले पठेन्नित्यं प्रातःकाले विशेषतः.
तस्य विषभयं नास्ति सर्वत्र विजयी भवेत्॥  

अर्थ – नौ नाग देवताओं के नाम अनन्त, वासुकी, शेष, पद्मनाभ, कम्बल, शङ्खपाल, धृतराष्ट्र, तक्षक तथा कालिया हैं। यदि प्रतिदिन प्रातःकाल नियमित रूप से इनका जप किया जाता है, तो नाग देवता आपको समस्त पापों से सुरक्षित रखेंगे तथा आपको जीवन में विजयी बनायेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

पूर्व सांसद धनंजय सिंह के प्राइवेट गनर को गोली मारकर हत्या इलाके में कोहराम पुलिस छानबीन में जुटी

सपा ने जारी किया सात लोकसभा के लिए प्रत्याशियों की सूची,जौनपुर से मौर्य समाज पर दांव,बाबू सिंह कुशवाहा प्रत्याशी घोषित देखे सूची

21 अप्रैल को जौनपुर पहुंच कर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे बाबू सिंह कुशवाहा, जाने क्या है पूरा कार्यक्रम