प्रदेश में चल रहा है गुन्डा राज,सरकार करा रही है ब्राह्मणों की हत्या -डा अनुराग मिश्रा



जौनपुर । प्रदेश में गुन्डा राज खत्म करने के नाम पर आयी भाजपा की योगी सरकार आज गुंडों का राज क़ायम कर दिया है । थानों में जाति देखकर काम किया जा रहा है। ऐसा स्वयं भाजपा विधायक का आरोप है वर्तमान में उत्तर प्रदेश अन्दर ठाकुरों का राज चल रहा है। उत्तर प्रदेश में 14% ब्राह्मण है जिन्होंने मिलकर राष्ट्रवाद व राम राज्य के नाम पर भाजपा की सरकार बनवाई। खुद भाजपा सरकार में उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा सहित 58 ब्राह्मण विधायक हैं। फिर भी ब्राह्मणों पर जमकर अत्याचार किया जा रहा है। यह आरोप डा अनुराग मिश्रा प्रदेश उपाध्यक्ष आम आदमी पार्टी ने लगाया है। 
 श्री मिश्रा कहते हैं आये दिन प्रदेश में ब्राह्मणों की हत्याएँ हो रहीं हैं। कानपुर में 12 वीं में पढ़ने वाले प्रभात मिश्रा को पुलिस ने गोलियों से भून दिया, जबकि उसके विरुद्ध कोई मुकदमा नहीं थी। नवविवाहिता ख़ुशी दूबे निर्दोष होने के बावजूद जेल में सड़ रही है पत्रकार विक्रम जोशी और शुभम मणि त्रिपाठी की हत्त्या, प्रयागराज में एक ब्राह्मण परिवार के चार लोगों की गला काटकर हत्त्या, प्रतापगढ़ में दो लोगों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्त्या, गोरखपुर में वकील राजेश्वर पांडेय की हत्त्या, एलआईसी एजेंट मनोज दूबे की हत्त्या ये तमाम मामले इस बात का सबूत हैं की उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों पर अत्याचार हो रहा है। खुद भाजपा  के विधायक देवमणि दूबे ने विधान सभा में सवाल पूछा “प्रदेश में कितने ब्राह्मण मारे गये?” भाजपा एमएलसी उमेश द्विवेदी ने कहा “ब्राह्मणों का बीमा करायेंगे” यानि उनका जीवन सुरक्षित नहीं। लेकिन इन तमाम मुद्दों पर सारी पार्टियाँ ख़ामोश हैं। सिर्फ़ आम आदमी पार्टी और उसके प्रदेश प्रभारी सांसद संजय सिंह इस अन्याय के ख़िलाफ़ आवाज़ उठा रहे हैं। ब्राह्मण समाज प्रदेश में सबसे ज्यादा संख्या में होने के बावजूद उपेक्षित है ,परेशान है क्योंकि जिस उम्मीद से उसने भाजपा को वोट किया था उस उम्मीद के साथ भाजपा ने धोखा किया है। भगवान राम का चरित्र ऐसा था कि वे भीलन जाति से आने वाली शबरी के जूठे बेर खाते हैं, निषादराज की नैया से नदी को पार करते हैं, बंदर, भालू और रीछ भी उनके सम्मान के पात्र बने। लेकिन भाजपा वाले "मन में राम बगल में छुरी" के सिद्धांत पर चलते हुए ब्राह्मण समाज के पेट में चाकू घोंपने का काम किया है। 
ब्राह्मण समाज ने सदैव राष्ट्र और देश के बारे में सोचा है। ब्राह्मण हमेशा सत्य के साथ खड़ा होता है। इसीलिए ब्राह्मण समाज रावण के साथ खड़ा ना होकर, भगवान राम के साथ खड़ा हुआ ,उन्हें अपना आदर्श बनाया। ब्राह्मण समाज उसी के साथ खड़ा होगा, जिसके दिल में वास्तव में राष्ट्रप्रेम होगा और रामराज्य की संकल्पना होगी। आज ब्राह्मण समाज में चर्चा हो रही है कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार वास्तव में रामराज्य ला रही है । दिल्ली सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति को भी उसकी मूलभूत, आवश्यकताएं शिक्षा ,स्वास्थ्य रोजगार, बिजली ,पानी पहुंचा रही  है। उत्तर प्रदेश में भी ब्राह्मण समाज आम आदमी पार्टी के साथ खड़ा होने का मन बना रहा है। 
यही कारण है कि योगी बाबा आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह व उनके कार्यकर्ताओं को लगातार दबा रही है फर्जी मुकदमे लाद रही है प्रताड़ित कर रही है। दुर्भावनापूर्ण कार्यवाही कर रही है। प्रदेश की सरकार से हम पूछना चाहते हैं कि क्या उत्तर प्रदेश में सच बोलना गुनाह है? संजय सिंह ने जब यह कहा कि उत्तर प्रदेश में ठाकुरों की सरकार चल रही है तो उन पर बाबा ने १० मुक़दमें कर दिये। पार्टी का प्रदेश कार्यालय बंद करा दिया। योगी जी ने विधान सभा में संजय सिंह को नमूना बोला। बहन जी की पार्टी योगी के साथ मिलकर संजय सिंह को कीड़ा बोल रही है। उनके विधायक उमाशंकर सिंह का शर्मनाक बयान आया है। योगी बाबा चाहे जितना जुर्म कर लें अन्याय के ख़िलाफ़ हमारी आवाज़ बुलंद रहेगी।
     

Comments

Popular posts from this blog

पूर्व सांसद धनंजय सिंह के प्राइवेट गनर को गोली मारकर हत्या इलाके में कोहराम पुलिस छानबीन में जुटी

सपा ने जारी किया सात लोकसभा के लिए प्रत्याशियों की सूची,जौनपुर से मौर्य समाज पर दांव,बाबू सिंह कुशवाहा प्रत्याशी घोषित देखे सूची

21 अप्रैल को जौनपुर पहुंच कर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे बाबू सिंह कुशवाहा, जाने क्या है पूरा कार्यक्रम