जीसी मुर्मू देश के नये सीएजी नियुक्त, लेगे राजीव महर्षि का स्थान




जम्मू और कश्मीर के पूर्व उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू को देश का नया सीएजी (Comptroller and Auditor General of India) नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार ने गुरुवार को इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। गिरीश चंद्र मुर्मू राजीव महर्षि की जगह कार्यभार संभालेंगे। राजीव महर्षि को साल 2017 में सीएजी बनाया गया था। उनका कार्यकाल तीन साल का रहा है।

60 साल के गिरीश चंद्र मुर्मू 1985 बैच के गुजरात कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। जीसी मुर्मू केंद्र शासित प्रदेश बने जम्मू-कश्मीर के पहले उपराज्यपाल बने थे।

जीसी मुर्मू ने 31 अक्टूबर, 2019 को जम्मू-कश्मीर के पहले एलजी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था। 9 महीने के कार्यकाल के बाद उन्होंने बुधवार को इस्तीफा दे दिया था।

ओडिशा के सुंदरगढ़ के रहने वाले हैं गिरीश चंद्र मुर्मू । उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ बर्मिंघम से एमबीए की डिग्री हासिल की है। जम्मू और कश्मीर का उपराज्यपाल बनने के पहले जीसी मुर्मू वित्त विभाग में व्यय विभाग के सचिव पद पर तैनात थे।

जीसी मुर्मू को नरेंद्र मोदी के बेहद करीबी अधिकारियों में गिना जाता है। नरेंद्र मोदी के गुजरात में मुख्यमंत्री रहने के दौरान वह प्रधान सचिव थे।


राजीव महर्षि राजस्थान कैडर के वर्ष 1978 के बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह गृह सचिव के पद पर रह चुके हैं। उन्हें साल 2017 में सीएजी नियुक्त किया गया था। उन्होंने शशिकांत शर्मा के स्थान पर कार्यभार संभाला था। राजीव महर्षि का कार्यकाल करीब तीन वर्ष का रहा। कैग की नियुक्ति छह वर्ष के लिए की जाती है या तब तक के लिए होती है जब तक इस पद पर बैठे व्यक्ति की उम्र 65 वर्ष की नहीं हो जाती। राजीव महर्षि की उम्र 8 अगस्त को 65 साल हो जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पूर्व सांसद धनंजय सिंह के प्राइवेट गनर को गोली मारकर हत्या इलाके में कोहराम पुलिस छानबीन में जुटी

21 अप्रैल को जौनपुर पहुंच कर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे बाबू सिंह कुशवाहा, जाने क्या है पूरा कार्यक्रम

सपा ने जारी किया सात लोकसभा के लिए प्रत्याशियों की सूची,जौनपुर से मौर्य समाज पर दांव,बाबू सिंह कुशवाहा प्रत्याशी घोषित देखे सूची