राजीव गांधी जयन्ती पर आयोजित सामान्यज्ञान प्रतियोगिता का कांग्रेस जनों ने की समीक्षा

 

जौनपुर।  राजीव गांधी जी की जयंती पर दिनांक 13 सितम्बर 2020 को जनपद में आयोजित होने वाली सामान्यज्ञान प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारीयों की संगठनात्मक स्तर पर समीक्षा करने के लिए पुर्वांचल के प्रभारी एंव प्रदेश महासचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी विश्वविजय सिंह व प्रदेश सचिव सरिता पटेल ने जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक ली।बैठक को सम्बोधित करते हुए विश्वविजय सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.राजीव गांधी की जयंती पर शुरू की गई राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता इस बार ऑनलाइन होगी। जिसमें 16 से लेकर 22 वर्ष तक के छात्र हिस्सा लेंगे। यह प्रतियोगिता 13 व 14 सितंबर को आयोजित की जाएगी। जिला स्तर पर प्रथम पुरस्कार लैपटाप, द्वितीय पुरस्कार मोबाइल, तृतीय टैब दिया जाएगा। 

इसके अलावा सैकड़ों प्रतियोगियों को सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा।जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज ने बताया कि इसमें भारत सशक्तीकरण की यात्रा विषय पर 60 बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे, जिनका जवाब 30 मिनट में देना होगा। इस प्रतियोगिता के जरिये भारत के स्वतंत्रता संग्राम, भारत का आर्थिक विकास, भारत में कल कल-कारखानों का विकास, भारत में विकास से जुड़ी मुख्य क्रांतियों, खाद्य सुरक्षा कानून, मनरेगा व ऐसी अन्य तमाम प्रगतिशील योजनाओं, राजीव गांधी द्वारा किए विकास कार्य, भारत में विज्ञान और तकनीक का विकास, कला और साहित्य के विकास आदि मुद्दों पर सवाल किए जाएंगे। परीक्षा में भाग लेने के लिए छात्रों को निशुल्क फार्म भरना होगा। उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से हीरालाल पल,शिवकुमार मिश्र,मुफ़्ती मेहदी,उस्मान अली,शमीम आरा खान ,विजय प्रजापति,डॉ प्रभात,बबलू गुप्ता,प्रतिमा गौतम,आनंद सेठ,रियाज़ अहमद,आबिद बक्स आदि उपस्थित रहें।


Comments

Popular posts from this blog

धनंजय सिंह को जौनपुर की जेल से बरेली भेजने की असली कहांनी क्या है,जानिए क्या है असली खेल

धनंजय सिंह को जौनपुर जेल से बरेली जेल भेजा गया

बाहुबली नेता धनंजय सिंह की जमानत याचिका में स्थगन के मुद्दे पर न्यायाधीश की तल्ख टिप्पणी पर जानें क्या निकाले जा रहे है मायने