मोदी जी के जन्मदिन सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत मंत्री ने दिव्यांगो को वितरित किया उपकरण

 
जौनपुर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी के 70 वें जन्मदिवस पर आयोजित  सेवा सप्ताह कार्यक्रम के अन्तर्गत आज सदर विधानसभा क्षेत्र  के करंजाकलां ब्लाॅक परिसर में आवास विकास एव शहरी नियोजन, राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव  द्वारा दिव्यांग जनो को ट्राईसाईकिल, व्हील चेयर व बैशाखी वितरण किया गया।
    वितरण के पश्चात कार्यक्रम को संबोधित करते हुये राज्यमंत्री ने कहा कि देश के यशश्वी प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि हम सभी स्वयं जागरूक होकर अपने आस-पास सफाई एवं स्वच्छता का ध्यान रखें।
कार्यक्रम को पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह जी एवं क्षेत्रीय संयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ श्याम मोहन अग्रवाल ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन राज्यमंत्री प्रतिनिधि अजय सिंह ने किया। आभार मण्डल अध्यक्ष करंजाकला राजकेशर पाल ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंण्डल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, विकास शर्मा, धर्मेन्द्र मिश्रा, मदन सोनी, राजकेशर पाल, जिलामंत्री राजू ’दादा’, सभासद मनीष  श्रीवास्तव, मनीष सोनकर, जितेन्द्र सिंह, दुर्गेश, सुनील यादव मम्मन, प्रशांत सिंह दीपक आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
                                               

Comments

Popular posts from this blog

धनंजय की जमानत के मामले में फैसला सुरक्षित, अगले सप्ताह आयेगा निर्णय

हाईस्कूल एवं इन्टर बोर्ड की परीक्षा परिणाम घोषित,जौनपुर के इन सात बच्चो ने टापर सूची में शामिल होकर लहराया परचम

आज दोपहर आएगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, परिणाम जारी होते ही बन जाएगा यह रिकॉर्ड