रंजिश: जमीनी विवाद के मार पीट में पुलिस पिटी, सीओ समेत आठ पुलिसकर्मी घायल


                घायल सीओ मड़ियाहूं 

जौनपुर । जनपद के थाना मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के हुसेनपुर इटाएं गांव में बीते गुरुवार की  रात को फिर एक जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के लोग आपस भिड़ गए मामला यहाँ तक पहुंच गया कि मौके पर गयी पुलिस पर हमला हो गया जिसमें सीओ मड़ियाहूं जख्मी हो गये है।  मौके पर पहुंची पीआरवी वाहन को लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। जम कर चले ईट पत्थर में सीओ मड़ियाहूं समेत आठ पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए हैं। सूचना वायरल होते ही कई थानों की पुलिस  मौके पर पहुंच गई। आध दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है। देर रात तक उपद्रवियों की तलाश जारी रही। तनाव के मद्देनजर भारी फोर्स गांव में लगाई गई है। 
खबर है कि हुसेनपुर इटाएं गांव में बुधवार को पटेल और मुसहर जाति के लोगों में एक पट्टे की जमीन को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था। विवाद थाने तक गया लेकिन पुलिस ने गम्भीरता से नहीं लिया जिसका परिणाम था कि बीती रात को शराब के नशे में धुत एक पक्ष का व्यक्ति विवाद करने लगा इससे नाराज होकर लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। बाद ग्रामीण जनो  के हस्तक्षेप से किसी तरह मामला शांत हुआ। गुरुवार की शाम इसी विवाद में शराबी युवक गांव के कुछ लोगों के साथ राजेंद्र राजभर की आटा चक्की पर पहुंचकर तोड़फोड़ करने लगा। जानकारी होते ही बड़ी संख्या में लोग जुट गए और उसे मारने के लिए दौड़ा लिये। 
 विवाद की सूचना पाकर पीआरवी टीम मौके पर पहुंची तो हमलावर पक्ष के लोग जिसमें दलित और मुसहर शामिल रहे, हमला बोल दिया। पथराव कर वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसकी सूचना पर सीओ राजेंद्र कुमार, कोतवाल पवन कुमार उपाध्याय फोर्स लेकर गांव में पहुंचे। पुलिस के लोग वाहन में ही रहे तभी पथराव शुरू हो गया। जमकर ईंट पत्थर चलने से सीओ समेत आठ पुलिसकर्मी जख्मी हुए। पुलिस ने लाठी भांजकर उपद्रवियों को खदेड़ा। नेवढ़िया, सुरेरी, रामपुर सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। आधा दर्जन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। अब मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्यवाही कर रही है।  उपद्रवियों की तलाश में देर रात तक गांव में तलाशी लेती रही। घटना के बाद गांव में तनाव बना हुआ है और गांव में पुलिस का पहरा लग गया है। पुलिस पर हमला करने वाले गांव छोड़ कर फरार हो गये है। 

Comments

Popular posts from this blog

जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र के द्वारा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परिषदीय बोर्ड परीक्षा -2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकल विहीन संपादित कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित ई-डिस्ट्रिक्ट सेल का औचक निरीक्षण किया गया।

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए ₹30,000 मानदेय की मांग उठाई

लाठी चार्ज के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन