18 अक्टूबर एवं 01नवम्बर को लगेगी लोक अदालत,वादकारी निस्तारित कराये मुकदमा



 जौनपुर। सिविल जज सी0डि0/प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मोहम्मद फिरोज ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं  जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एमपी सिंह के मार्गदर्शन व आदेशानुसार लघु आपराधिक वादों के निस्तारण हेतु 18 अक्टूबर 2020 को माइक्रो लोक अदालत एवं वैवाहिक वादों एवं मोटर वाहन दुर्घटना प्रतिकर वादों के निस्तारण हेतु 01 नवंबर 2020 को ई-लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।
  वादकारियों एवं अधिवक्तागण से अपील है कि उनका आयोजित होने वाली लोक अदालत में लघु आपराधिक वादों, वैवाहिक वादों एवं मोटर वाहन दुर्घटना प्रतिकर वादों का सुलह समझौता के माध्यम से अधिकाधिक वादों का निस्तारण कराते हुए अवसर का लाभ उठाएं।

Comments

Popular posts from this blog

*जौनपुर: कोतवाली पुलिस टीम ने थाना गेट के पास दो-पक्षों की महिलाओं द्वारा वाद-विवाद व मारपीट करने वाली 10 महिलाओं को किया गिरफ्तार,*

टीबी मुक्त भारत अभियान को मिला जनसमर्थन, 124 मरीजों को पोषण किट वितरित

सादीपुर में बनने वाली सड़क के निर्माण में क्षेत्रिय जन प्रतिनिधि के हस्तक्षेप से बढ़ी लोगों में परेशानी