मल्हनी उप चुनाव:भाजपा नेताओं का निर्देश कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में प्रचार के लिए निकले



जौनपुर। मल्हनी विधानसभा के उप चुनाव हेतु भाजपा ने अपने प्रत्याशी का ऐलान भले ही नहीं किया है लेकिन भाजपा के नेता गण चुनावी कैम्पेनिंग शुरू किया हुआ है इसी क्रम में आज 
भारतीय जनता पार्टी ने मल्हनी उपचुनाव को लेकर एक संगठनात्मक बैठक जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता में किया। जिसमें  मुख्य अतिथि वाराणसी के महेश चंद्र श्रीवास्तव  रहे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी जी का नारा सबका साथ सबका विकास के नारे को लेकर चल रही है भाजपा चुनाव आप जैसे कार्यकर्ताओं के बल पर लड़ा जाता है। आज से ही सभी कार्यकर्ता अपने-अपने प्रभाव क्षेत्र में प्रचार के लिये निकल जाये। सेक्टर संयोजक अपने-अपने सेक्टर पर लग जाए और बूथ अध्यक्ष अपने अपने बूथ पर प्रचार में लग जाये। उन्होंने कार्यकर्ताओ से कहा कि चुनाव होने में बहुत दिन नहीं रह गया इसलिये सभी कार्यकर्ता अभी से चुनाव में लग जाये मल्हनी विधानसभा का चुनाव एक ऐतिहासिक चुनाव होगा आप लोग इसके गवाह होंगे और आपकी मेहनत से ही ये सम्भव होगा। उन्होंने आगे कहा कि अगर हम सब इमानदारी से अपना समय दें और सोच को सकारात्मक रखें तो हमे सफलता अवश्य मिलेगी। 
मल्हनी के चुनाव प्रभारी और मंत्री अनिल राजभर ने कार्यकर्ताओं से कहा कि मल्हनी उपचुनाव उत्तर प्रदेश की राजनीतिक दिशा तय करेगी, अगर मल्हनी का चुनाव हम जीत गए तो आने वाले 2022 के विधानसभा के चुनाव हम लोग बड़े आराम से जीत जाएंगे।उक्त अवसर पर महामंत्री गण सुशील मिश्रा,पीयूष गुप्ता, रामसूरत बिन्द, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंघानिया, अमित श्रीवास्तव, सुनील तिवारी, ओम प्रकाश निषाद, किरण श्रीवास्तव, जिला मंत्री  रविन्द्र सिंह, संदीप सरोज, विजय लक्ष्मी साहू, अभय राय, विधानसभा संयोजक राजकुमार बिन्द, भूपेंद्र सिंह, 24 मंडलों के अध्यक्ष, भूपेंद्र पाण्डे, आमोद सिंह, विनीत शुक्ला, इंद्रसेन सिंह, प्रमोद प्रजापति, विनय सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Comments

Popular posts from this blog

धनंजय की जमानत के मामले में फैसला सुरक्षित, अगले सप्ताह आयेगा निर्णय

धनंजय सिंह को जौनपुर जेल से बरेली जेल भेजा गया

धनंजय सिंह को जौनपुर की जेल से बरेली भेजने की असली कहांनी क्या है,जानिए क्या है असली खेल