कांग्रेस ने भी पदाधिकारियों के साथ मल्हनी फतह की बनायी रणनीति


  जौनपुर। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष फैसल हसन तबरेज के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों के वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारियों की एक संयुक्त बैठक आहूत की गई। बैठक में मल्हनी विधानसभा उपचुनाव को लेकर रणनीतिक चर्चा हुई एवं मल्हनी विधानसभा में बूथ स्तर पर चुनाव जीतने पर विस्तार से चर्चा की गई। 
बैठक में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव मकसूद खान व सचिव सरिता पटेल उपस्थित रही। बैठक को संबोधित करते हुए श्री खान ने कहा कि मल्हनी का उपचुनाव जीतना कांग्रेस पार्टी की मुख्य रणनीति का हिस्सा है और हम कांग्रेस के कार्यकर्ता आदरणीय प्रियंका गांधी और अपने प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में विधानसभा उपचुनाव मजबूती से लड़ने के लिए तैयार है। उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से लालजीत चौहान,विनय सिंह, रोहित सिंह, प्रमोद मिश्रा,संजय तिवारी, ज्ञानेश सिंह, सत्यवीर सिंह,सुरज सिंह,राजन तिवारी, आरिफ खान, नन्दलाल गौतम, तालुकदार दूबे, चित्रलेखा सिंह,पंकज सोनकर, विशाल सिंह हुकुम,राकेश मिश्रा,नेसार इलाही, मुकेश पाण्डेय, इक़बाल खां आदि उपस्थित रहें।

Comments

Popular posts from this blog

बाहुबली नेता धनंजय सिंह की जमानत याचिका में स्थगन के मुद्दे पर न्यायाधीश की तल्ख टिप्पणी पर जानें क्या निकाले जा रहे है मायने

स्कूल जाते समय तेज धूप के कारण गश खाकर गिरी कक्षा तीन की छात्रा उपचार के दौरान हो गई मौत

जानिए जेल से कब तक बाहर आ सकते है पूर्व सांसद धनंजय सिंह और क्या होगा उनका राजनैतिक भविष्य