भाजपा देश में लोकतंत्र खत्म करने की दिशा में काम करते हुए राजतंत्र की तरफ है अग्रसर - शिराज मेंहदी


 
जौनपुर । पूर्व सदस्य विधान परिषद एवं कांग्रेस के बरिष्ट नेता शिराज मेहदी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा नेतृत्व आज देश में लोकतंत्र खत्म करने की दिशा में काम करते हुए राजतंत्र कायम करने की तरफ बढ़ रहा है। इसका ताजा उदाहरण बिहार का आम चुनाव है। बिहार में लोकतंत्र का गला घोंटा गया और चुनाव परिणाम आने पर पहलें तो 16 सीटों पर महागठबन्धन को जिताया गया बाद में फिर सरकारके दबाव में सभी को हरवा दिया गया है। 
श्री मेंहदी ने कहा कि लोकतंत्र में जनता एवं न्याय पालिका के फैसले का सभी सम्मान करते हैं यही कारण है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा अयोध्या के मसले पर 400 साल पुराने मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने पर सभी ने सम्मान किया किसी ने टिप्पणी नहीं किया लेकिन बिहार में भाजपा जनता के फैसले पर जो कर रही है वह लोकतंत्र का गला घोटना कहा जा सकता है । मुख्यमंत्री के आवास से डीएम और  अधिकारियों को विपक्षी लोगों को हराने का आदेश दिया गया था।  
कांग्रेस की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस का मजबूत होना बहुत जरूरी है। कांग्रेस आज भी देश की सबसे बड़ी पार्टी है। शेष तमाम दल राज्य स्तर पर सीमित है। कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए कांग्रेस हाई कमान को गहन विचार करने की जरूरत है। सोनियां जी बीमार चल रही है और राहुल गांधी कांग्रेस सम्भाल नहीं पा रहे हैं तो नेतृत्व को चाहिए नेहरु परिवार से बाहर के किसी नेता को कांग्रेस की कमान सौपना चाहिए। 
इस अवसर पर श्री मेंहदी ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर उन्हें याद करते हुए देश की आवाम को बधाई ज्ञापित किया और कहा कि भारत के आजादी के बाद बनाये गये संविधान की वर्तमान सरकार धड़ल्ले से धज्जियां उड़ा रही है। यह लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा है। 

Comments

Popular posts from this blog

*कलश यात्रा के दौरान चैन चोरी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार*

जौनपुर में नशीली दवाओं का बड़ा कारोबार करने वाले मेडिकल एजेंसी को किया गया सील

जौनपुर: वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी को गई एसओजी टीम पर पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल