सबका साथ का नारा देने वालों ने छोड़ा किसानों का साथ, अखिलेश का भाजपा पर हमला


लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किसान आंदोलन को लेकर भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विश्वास का दावा करने वालों ने किसानों से नाता तोड़ लिया है। बीस दिन से धरना-प्रदर्शन कर रहे किसानों की बात सुनने के बजाय भाजपा अब उनके आंदोलन में फूट डालने की कोशिश कर रही है।
मंगलवार को एक बयान जारी कर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में असहमति बड़ा अपराध बन गई है। विपक्ष उसको फूटी आंखो नहीं सुहाता है। लोकतंत्र की मान्यताओं में उसका विश्वास नहीं हैं। देश का अन्नदाता अपनी मांगों को लेकर 20 दिनों से आंदोलित है। भाजपा सरकार उनकी सुनने के बजाय अपनी बात मनवाने की जिद पकड़कर बैठी है। भाजपा ने किसानों के बीच फूट डालने और आंदोलन को बदनाम करने का भी अभियान छेड़ दिया है।
उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन ने भाजपा के ”सबका साथ, सबका विश्वास” नारे की भी पोल खोल दी है। भाजपा का झूठा नारा सिर्फ लोगों को गुमराह करने के लिए ही है। अगर ऐसा नहीं होता तो शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन कर रहे किसानों व राजनीतिक दलों पर बर्बर पुलिसिया हमला नहीं कराया जाता। किसानों के समर्थन पर समाजवादी कार्यकर्ताओं को जेल भेजकर भाजपा सरकार ने साबित कर दिया है कि वह फर्जीवाड़ा करने की उस्ताद है।
अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार किसान विरोधी कानून का समर्थन करने में आगे है। वैसे भी इस राज्य में किसान सबसे ज्यादा बदहाल है। ओलावृष्टि, बेमौसम बरसात से बर्बाद फसल का मुआवजा नहीं मिला। गन्ना किसान का बकाया भुगतान नहीं हुआ। किसानों की कर्जमाफी नहीं हुई। किसान को न तो लागत का ड्योढ़ा दाम मिला नहीं उसकी आय दुगनी हुई। अब उसकी खेती को कारपोरेट कम्पनियों की बंधक बनाने, किसान को खेत मालिक की जगह मजदूर बनाने और सरकारी संस्थानों को बेचने या उनको निजी हाथों में सौंपने के काम में ही भाजपा सरकार लगी है।

Comments

Popular posts from this blog

धनंजय सिंह को जौनपुर की जेल से बरेली भेजने की असली कहांनी क्या है,जानिए क्या है असली खेल

धनंजय की जमानत के मामले में फैसला सुरक्षित, अगले सप्ताह आयेगा निर्णय

धनंजय सिंह को जौनपुर जेल से बरेली जेल भेजा गया