शहर को बहुत जल्द जाम की समस्या से निजात मिलेगी- गिरीश चन्द यादव



जौनपुर। शहर में रोज लग रहे जाम की गम्भीर समस्या पर शहर के विधायक एवं प्रदेश सरकार के आवास एवं शहरी विकास राज्यमंत्री गिरीश चन्द यादव से बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि शहर के जाम की समस्या कोई नयी नहीं है। इस समस्या से जनपद घिसट घिसट कर चलने को मजबूर हैं। इस समस्या के निदान के लिए हम लगातार प्रयास रत है। दावे के साथ कहा कि इस समस्या निराकरण बहुत जल्द होने वाला है। 
मंत्री ने बताया कि मल्हनी विधानसभा के उप चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री ने जनपद की सर ज़मीं पर ऐलान किया था कि कलीचाबाद में गोमती नदी के उपर जल्द पुल बनेगा। पुल की प्रक्रिया शुरू हो गयी है उसका आगणन पत्र (इस्टीमेट) तैयार करके शासन को भेजा गया है जल्द ही स्वीकृति मिलने पर यहाँ शिलान्यास कराके निर्माण प्रारम्भ कर दिया जायेगा। इसके अलावां शहर के अन्दर सिपाह से लिंक मार्ग निकाल कर गोमती नदी पर पीपे का पुल बना कर शहर के बाहरी सीमा पर रिंग रोड बना दिया जायेगा जिसका सीधा लिंक बाहर बने बाई पास मार्गों से होगा। इसके बाद शहर के जाम की समस्या से निजात मिल सकेगी। 
इस दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। इसके अलावां शहर के पास से निकलने वाली रेल मार्गो पर ओवर ब्रिज बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है जल्द स्वीकृत मिलने की संभावना है। फिर शहर जाम की समस्या मुक्त हो सकेगा। मंत्री ने यह भी बताया कि शहर को स्वच्छ एवं सुन्दर रखने के लिए सिविरेज प्लांट बनाने का कार्य चल रहा है। इसे बन जाने से शहर की गन्दगी पाइप के रास्ते कूड़ा निस्तारण स्थल तक पहुंचेगी। कचरे का निस्तारण होने के साथ खाद अच्छी मिलेगी जिसका लाभ किसान उठा सकेंगे। 
किसानों के मसले पर बातचीत करते हुए कहा कि देश में जो आन्दोलन चल रहा है वह विपक्ष द्वारा प्रायोजित है। प्रधानमंत्री जी किसानों के उपज का उचित मुल्य देने की कार्य योजना तैयार किया है ताकि किसान खुशहाल रहे लेकिन विपक्ष में बैठे  लोगों ने इसे आन्दोलन का स्वरूप प्रदान कर दिया है। 

Comments

Popular posts from this blog

स्कूल जाते समय तेज धूप के कारण गश खाकर गिरी कक्षा तीन की छात्रा उपचार के दौरान हो गई मौत

जौनपुर संसदीय सीट पर टिकट परिवर्तन की अफवाह पर बसपा के मंडल क्वार्डिनेटर की दो टुक,मतदाता अफवाहो से बचे

लोकसभा चुनावः बसपा का टिकट बदला श्रीकला धनंजय सिंह हटी,श्याम सिंह यादव चुनावी मैदान में,निकलने लगे है राजनैतिक मायने