धर्मेन्द्र कुमार निषाद बने कांग्रेस किसान के प्रदेश उपाध्यक्ष, लगा बधाइयों का तांता



जौनपुर। कांग्रेस हाई कमान अब 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी करते हुए पिछड़े वर्ग के लोगों को जोड़ने का काम शुरू कर दिया है। इसी के तहत जनपद जौनपुर के जुझारू कांग्रेस नेता धर्मेन्द्र कुमार निषाद को बड़ी जिम्मेदारी देने का निर्णय लेते हुए पार्टी नेतृत्व ने किसान कांग्रेस का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। 
यहाँ बतादे कि श्री निषाद जनपद में एक जिम्मेदार कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते हुए जिला कमेटी में बतौर कोषाध्यक्ष अपनी जिम्मेदारी का निष्ठा के साथ निर्वहन कर रहे थे। पार्टी ने इनके कद में इजाफा करते हुए उपरोक्त के साथ प्रदेश स्तरीय जिम्मेदारी दे दिया है। 
इस संदर्भ में श्री निषाद से वार्ता करने पर उन्होंने पार्टी हाई कमान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी जो जिम्मेदारी दी है उसका निर्वहन पूरी निष्ठा एवं इमानदारी के साथ करना हमारा लक्ष्य रहेगा। साथ ही आम जनता को कांग्रेस से जोड़ते हुए कांग्रेस को पहले की तरह मजबूत करना तथा किसान हितों की लड़ाई कांग्रेस के बैनर तले लड़ना मुख्य लक्ष्य रहेगा। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में वर्तमान सरकार द्वारा किसानों के साथ अन्याय किया जा रहा है। काला कानून बना कर किसानों की जमीन अब छीनने का षडयंत्र किया जा रहा है। कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करती है और आगे भी करेगी। 
श्री निषाद को किसान कांग्रेस का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज सहित शहर अध्यक्ष सौरभ शुक्ला, राजन तिवारी, इकबाल अहमद, नीरज राय, राकेश सिंह, मंगला प्रसाद तिवारी, राम चन्दर मिश्रा आदि लोगों ने बधाई ज्ञापित किया और जौनपुर को तरजीह देने पर पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है। 

Comments

Popular posts from this blog

धनंजय सिंह को जौनपुर की जेल से बरेली भेजने की असली कहांनी क्या है,जानिए क्या है असली खेल

धनंजय की जमानत के मामले में फैसला सुरक्षित, अगले सप्ताह आयेगा निर्णय

धनंजय सिंह को जौनपुर जेल से बरेली जेल भेजा गया