क्रिकेट खेल में गेंद को लेकर तड़तड़ाई गोलियां इलाके में दहशत, 8 मुलाजिम पुलिस हिरासत में



उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद मे चौरी थाना क्षेत्र के सरबतखानी गांव में  आज रविवार को बच्चों के क्रिकेट गेंद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। मामला इतना तूल पकड़ा कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने के साथ ही धारदार हथियार चले। इस दौरान एक पक्ष ने गोली चला दी। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि लाठी-डंडे से अन्य 4 लोग घायल हो गए।

खबर है कि अनुसार चौरी क्षेत्र के सरबतखानी गांव में बटुक बिंद व लक्ष्मण बिंद के बच्चे घर के सामने क्रिकेट खेल रहे थे।  इतने में लक्ष्मण के परिवार के किसी बच्चे का गेंद बटुक बिंद के शौचालय पर जा लगा और इसीको लेकर विवाद हो गया। मामला इतना तूल पकड़ा कि दोनों ओर से लाठी-डंडे ईट पत्थर भी  चलने लगे। इसीबीच  लक्ष्मण बिन्द भी आ गये। उसी समय  आरोपी बटुक ने बंदूक से गोली चला दी। जो लक्ष्मण बिन्द लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकी अन्य घायलों में रीना देवी 25 वर्ष प्रहलाद 25 वर्ष अनीता 22 वर्ष व संजय 18 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गई।

वही आसपास के लोगों ने गोली से घायल लक्ष्मण बिंद को जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां पर  चिकित्सकों ने लक्ष्मण को सर व सीने में गोली लगने की वजह से प्रथम उपचार के बाद घायल की बिगड़ती हालत को देखकर अन्यत्र के लिए रेफर कर दिया ।

इस मामले में क्षेत्राधिकारी औराई के अनुसार  गोली चली है और दोनों पक्ष से विवाद हुआ है। जिसमें 8 लोगों की गिरफ्तारी हुई हैं, साथ ही  दोनों पक्षों से लगभग दर्जनों लोगों को पाबंद किया जा रहा है ।शेष अभियुक्तो की गिरफ्तारी जल्द कर ली जाएगी।  वही  चौरी थाना प्रभारी  रामदरस राम ने  मामला दर्ज कर लिया है जल्द ही सभी मुलजिमो के गिरफ्तारी का दावा किया है ।

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा ने फिर जारी की 111 लोक सभा क्षेत्रो के प्रत्याशियो की सूची, देखें

बसपा ने जारी किया 16 प्रत्याशीयों की सूची जानें कौन कहां से लड़ेगा लोकसभा का चुनाव

जौनपुर मूल के इस व्यापारी को उठा ले गए बदमाश,'जिंदा चाहिए तो 50 लाख भेजो',पुलिस ने रचा चक्रव्यूह और धर लिया