इन चीजों का सेवन करनेसे हमेशा रह सकते है जवान, मिल सकती है लम्बी उम्र


आयुर्वेदाचार्य शैलेन्द्र 

बीमारियों को कौन अपना दोस्त बनाना चाहता है। हर किसी की चाह होती है स्वस्थ और तंदरुस्त रहने की। लेकिन जब भी हम स्वादिष्ट भोजन को देखते ही हम सारी चीज़े यू भूल जातें हैं। जिसके चलते हमे कई तरह की पेट की समस्या होने लगती हैं। जो हमारे स्वास्थ के लिए हानिकारक है। कुछ एंटी एजिंग फूड्स शरीर को अंदर से स्वस्थ बनाते हैं जिससे आप एक लंबी उम्र जी सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।

ब्रोकली-बढ़ती उम्र में ब्रोकली एक तरह से दवा का काम करती है. ब्रोकली निकोटिनमाइड मोनोन्यूक्लियोटाइड (NMN) होता है जो मांसपेशियों, लिवर और आंखों के लिए बहुत अच्छा होता है। जो वजह को बढ़ने नहीं देता। साथ ही फिसिकल एक्टिविटी को बढ़ाता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है।

शिमला मिर्च-शिमला मिर्च एंटी एजिंग फूड्स में से एक है। इनमें एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन C भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये दोनों चीजें लंबी उम्र देने का काम करती है। बताया जाता है कि शिमला मिर्च कैरोटीनॉयड उम्र के साथ होने वाले मोतियाबिंद और मैक्यूलर डिजनरेशन को रोकने में मदद करती है।

गाजर-गाजर खाने से आप की उम्र लम्बी होती है साथ ही आपको आकर्षक भी बनाता है। ग्लासगो और एक्सेटर के विश्वविद्यालय द्वारा की गई एक स्टडी में पाया गया कि गाजर में पाया जाने वाला कैरोटीनॉयड उम्र को धीमी गति से बढ़ाता है। गाजर में विटामिन A पाया जाता है जो स्किन सेल्स को हेल्दी बनाता है और त्वचा को बैक्टीरिया और वायरस से भी बचाता है।

अखरोट-सप्ताह में तीन बार या इससे ज्यादा अखरोट खाने से व्यक्ति की दो से तीन साल तक की उम्र बढ़ जाती है। लेकिन ध्यान रहे नियमित रूप से अखरोट खाने से कैंसर और दिल की बीमारियां नहीं होती है।

एवोकाडो-क्रीम से भरपूर एवोकाडो खाने में स्वादिष्ट तो लगता ही है, ये पोषण से भी भरपूर होता है। एवोकाडो में हेल्दी फैट पाया जाता है जो शरीर को अंदर से स्वस्थ और स्किन को ग्लोइंग बनाता है।

अंगूर -भले ये अंगूर दिखने में छोटा है लेकिन कई जरूरी एंटी-एजिंग तत्व पाए जाते हैं। एक अंगूर में 1600 नेचुरल प्लांट कंपाउंड पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सिडेंट और अन्य पॉलीफेनोल्स भी होते हैं जो उम्र को धीमी और हेल्दी तरीके से आगे बढ़ाते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

पूर्व सांसद धनंजय सिंह के प्राइवेट गनर को गोली मारकर हत्या इलाके में कोहराम पुलिस छानबीन में जुटी

सपा ने जारी किया सात लोकसभा के लिए प्रत्याशियों की सूची,जौनपुर से मौर्य समाज पर दांव,बाबू सिंह कुशवाहा प्रत्याशी घोषित देखे सूची

21 अप्रैल को जौनपुर पहुंच कर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे बाबू सिंह कुशवाहा, जाने क्या है पूरा कार्यक्रम