अब रोडवेज की पिंक बसों को चलायेगी महिला चालक,मार्च से ट्रेनिंग शुरू


उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में अब पिंक बसों को महिला ड्राईवर चलायेगी इसकी तैयारी करते हुए विभाग ने कौशल विकास मिशन के तहत 17 महिला चालको की सूची तैयार कर लिया है। इनके पूरे प्रशिक्षण की समयावधि सालभर की होगी। पहले एलएमवी चलाने के लिए उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा। उसके बाद बसों की कमान महिला चालकों को धीरे-धीरे दी जाएगी। प्रशिक्षित होने के बाद पहले उन्हें निगम की कार्यशालाओं में गाड़िय़ों की शिफ्टिंग यानी डक ड्यूटी में लगाया जाएगा। पूरी तरह प्रशिक्षित होने के बाद उन्हेंं पहले सहवर्ती चालक के रूप में छोटे रूटों पर उन्हें चलाया जाएगा। उसके बाद अन्य रूटों पर बसों का संचालन कराया जाएगा। पूरी तरह दक्ष हो जाने के बाद उन्हें रोडवेज पिंक बसों की कमान सौंपी जाएगी।
रोडवेज कार्यशालाओं में उनका हाथ साफ होने के बाद इनकी दक्षता का परीक्षण किया जाएगा। पूरी तरह संतुष्ट होने के बाद परिवहन निगम प्रशासन इनके ड्राइविंग लाइसेंस बनवाएगा, जिससे इन्हेंं डीएल के लिए न भटकना पड़े। एक प्रोफेशनल चालक की तरह इनके हाथों में बसों की स्टेयरिंग होगी।
'महिला सशक्तीकरण को लेकर कौशल विकास मिशन के सहयोग से 17 महिलाओं का पहला बैच तैयार हो गया है। मार्च के प्रथम हफ्ते से कानपुर स्थित कार्यशाला में इनकी ट्रेनिंग शुरू हो जाएगी। प्रशिक्षण निःशुल्क होगा। औपचारिकताएं हो गई हैं। इनका टे्निंग शेडयूल बन रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

*जौनपुर: कोतवाली पुलिस टीम ने थाना गेट के पास दो-पक्षों की महिलाओं द्वारा वाद-विवाद व मारपीट करने वाली 10 महिलाओं को किया गिरफ्तार,*

टीबी मुक्त भारत अभियान को मिला जनसमर्थन, 124 मरीजों को पोषण किट वितरित

सादीपुर में बनने वाली सड़क के निर्माण में क्षेत्रिय जन प्रतिनिधि के हस्तक्षेप से बढ़ी लोगों में परेशानी