अशोक कुमार सिंह के निधन पर जनपद के प्रबुद्ध जनो,समाज सेवियों ने व्यक्त की शोक संवेदना


जौनपुर। टीडी पीजी कालेज के प्रबंधक एवं भाजपा के पूर्व अध्यक्ष तथा वरिष्ठ नेता अशोक कुमार सिंह के निधन के पश्चात तमाम प्रबुद्ध जनो सहित राजनैतिको और मीडिया के लोगों द्वारा शोक संवेदनाएं व्यक्त की गयी है। सभी लोगों ने स्व अशोक जी के सरल सहज जीवन सहित मृदुभाष की चर्चा करते हुए ऐसी पूण्य आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया है। 
इस क्रम में वरिष्ठ पत्रकार पंडित चन्द्रेश मिश्रा के अध्यक्षता में एक शोक सभा कलेक्ट्रेट स्थित परिसर के पास हुईं। जिसमें स्व अशोक जी के जीवन पर चर्चा करते हुए उपस्थित जनों ने कहा कि अशोक कुमार सिंह अपने जीवन काल में समाज के हितों के लिए अनवरत प्रयास रत रहे हैं। वह आजीवन अपने से अधिक दूसरों के लिये जीते रहे हैं। इसलिए यदि कहा जाये कि इनके निधन से समाज को बड़ी एवं अपूर्णीय क्षति हुई है तो अतिशयोक्ति नहीं होगा। शिक्षा के बड़े संस्थान के प्रबंधक के रूप में रहते हुए शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा काम किया है। इस लिये स्व सिंह के निधन से शिक्षा जगत को भी बड़ी क्षति हुई है।  
इस अवसर पर पूर्वांचल विश्वविद्यालय ला विभाग के पूर्व डा पीसी विश्वकर्मा, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष इन्द्रभुवन सिंह,  रूप नरायन सेवा संस्थान के पंडित राम कृष्ण त्रिपाठी, पूर्व विधायक गुलाब चन्द सरोज, पत्रकार गण जौनपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष कपिल देव मौर्य, महामंत्री शम्भू नाथ सिंह, पत्रकार संघ के लोलारक दूबे, राम दयाल द्विवेदी, रबी श्रीवास्तव, तिलक धारी निषाद , फूलचन्द भारती आदि ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनके जीवन आदर्शो पर चर्चा किया तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया है। 
इसके अलावां स्व सिंह के साथ मार्निग वाकर्स टीम के साथियों द्वारा वीरेन्द्र प्रधान के नेतृत्व में शोक संवेदनाएं व्यक्त की गयी जिसमें पूर्व प्रमुख सुरेन्द्र सिंह, विनय कुमार सिंह सहित आधा दर्जन के आस पास व्यापारियों ने स्व अशोक जी के प्रति शोक संवेदना व्यक्त किया और उनके सहजता सरलता पर चर्चा किया। पूर्वांचल के सबसे बड़े शिक्षण संस्थान के प्रबंधक के रूप में खुद को स्थापित करने के साथ ही संस्थान को विकास के पथ पर आगे बढ़ाये जाने का श्रेय लोगों ने स्व अशोक जी को दिया है।
इसके अलावां स्व सिंह के निधन की खबर से शोकाकुल उनके परिवार के शुभ चिन्तक उनके शहरी आवास से लेकर ग्रामीण आवास तक पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे थे।    

Comments

Popular posts from this blog

धनंजय सिंह को जौनपुर की जेल से बरेली भेजने की असली कहांनी क्या है,जानिए क्या है असली खेल

धनंजय सिंह को जौनपुर जेल से बरेली जेल भेजा गया

बाहुबली नेता धनंजय सिंह की जमानत याचिका में स्थगन के मुद्दे पर न्यायाधीश की तल्ख टिप्पणी पर जानें क्या निकाले जा रहे है मायने