एल 2 अस्पताल में लगे आक्सीजन मशीन का चेकवाल फटने से कुछ घन्टो के लिए बाधित रही आपूर्ति


जौनपुर में जिला महिला अस्पताल परिसर स्थित एमसीएच विंग में बने कोविड एल-2 अस्पताल में ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए लगा चेकवाल अधिक प्रेशर से फट गया। इससे अस्पताल में ऑक्सीजन की आपूर्ति रुक गई थी। संयोग रहा कि तेज आवाज होने से कर्मचारियों की तत्काल इस पर नजर पड़ गई और उन्होंने वैकल्पिक व्यवस्था कर कुछ देर में मरीजों के लिए आपूर्ति सुचारु कर दी। पूरी रात वैकल्पिक रूप से ही ऑक्सीजन दिया गया। रविवार को अपराह्न में मरम्मत के बाद व्यवस्था सुचारु हुई।
एमसीएच में कोविड मरीजों को ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए सेंट्रलाइज्ड व्यवस्था की गई है। एक स्थान पर ऑक्सीजन के बड़े सिलिंडर रखे गए हैं। सिलिंडर को जोडऩे वाले स्थान पर चेकवाल लगता है। शनिवार की रात करीब 11 बजे यह चेकवाल फट गया। इससे ऑक्सीजन की आपूर्ति कुछ देर के लिए ठप हो गई। संयोग अच्छा था कि तेज आवाज होने से तत्काल कर्मचारियों की निगाह उस पर पड़ गई। उन्होंने सूचना उच्चाधिकारियों को देते हुए मरम्मत शुरू की। 
करीब आधे घंटे की मरम्मत के बाद दूसरे विकल्प से ऑक्सीजन की आपूर्ति चालू की गई। रविवार को वाराणसी से चेकवाल मंगाकर लगाया गया। अपराह्न करीब तीन बजे के बाद ऑक्सीजन की आपूर्ति ठीक तरह से बहाल हुई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मरीजों को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। जिला महिला अस्पताल की सीएमएस एके अग्रवाल का कहना था कि चेकवाल फटने से ऑक्सीजन की आपूर्ति कुछ देर के लिए प्रभावित हुई थी, लेकिन मरीजों को कोई नुकसान नहीं हुआ। रात में ही किसी तरह ऑक्सीजन की आपूर्ति बहाल कर दी गई थी। रविवार को वाराणसी से चेकवाल मंगाकर लगा दिया गया। कोविड-19 एल-टू अस्पताल में ऑक्सीजन की सप्लाई बहाल हो गई है।

Comments

Popular posts from this blog

धनंजय सिंह को जौनपुर की जेल से बरेली भेजने की असली कहांनी क्या है,जानिए क्या है असली खेल

धनंजय की जमानत के मामले में फैसला सुरक्षित, अगले सप्ताह आयेगा निर्णय

धनंजय सिंह को जौनपुर जेल से बरेली जेल भेजा गया