सांसद जौनपुर ने आक्सीजन प्लान्ट के लिए दिया 43 लाख रूपये



जौनपुर।जौनपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद श्याम सिंह यादव ने जिला अस्पताल में पी एस ए आक्सीजन प्लांट लगाने के लिए 43 लाख रुपए अपने निधि लगाने के लिए जिलाधिकारी को पत्र दिया। 

     सांसद ने जिलाधिकारी को जारी पत्र में लिखा कि पिछले साल मैंने 27/3/2020 को जिलाधिकारी को 43 लाख रुपए अपनी विकास निधि की पहली किस्त से दिया था परंतु मुझे अफसोस है कि तत्कालीन जिलाधिकारी उसे न तो खर्च कर पाये और न ही आधिकारिक रूप से मुझे बता ही पाये कि उस धनराशि का क्या हुआ। मैं पुनः उस धनराशि को आक्सीजन प्लांट लगाने हेतु दे रहा हूं । आक्सीजन प्लान्ट लगाने की कार्यवाही जल्द से जल्द किया जाना सुनिश्चित किया जाये।  


Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर में स्मार्ट मीटर का बड़ा विस्तार: 1.71 लाख से ज्यादा उपभोक्ता जुड़े, अब मोबाइल की तरह होगा बिजली रिचार्ज

जौनपुर में दुष्कर्म आरोपी का संदिग्ध हालात में शव मिला, कमरे में फंदे से लटका मिला युवक

जौनपुर में आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण; 51 महिलाओं को सौंपा गया जिम्मा