कर्फ्यू हटने के बाद डीएम एसपी ने शहर में किया पैदल मार्च,चेताया गाइड लाइन का पालन न करने पर होगी कार्यवाही


जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर द्वारा आंशिक कर्फ्यू हटाये जाने के बाद आज जनपद मुख्यालय पर ओलांदगंज, चहारसू चौराहा, कोतवाली चौराहा, सब्जी  मंडी, जिला अस्पताल, स्टेशन रोड स्थित बाजारों में पैदल चक्रमण  कोविड-19 के प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने हेतु दुकानदारो को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया कि चंद्रा मेडिकल स्टोर, अभिषेक मोबाइल शॉप, ओलन्दगंज में दुकानदार द्वारा मास्क का प्रयोग नही किया जा रहा था और दुकान पर भीड़ लगाई गई थी, जिसे देखकर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्हें आज दुकान बन्द करने एवं भविष्य में ऐसा न करने हेतु निर्देशित किया गया । 
पुलिस अधीक्षक ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिया की क्षमता से ज्यादा लोगो को दुकान के अन्दर न घुसायें और दुकान के बाहर एवं अन्दर लोगो को गोले में खड़ा करायें। मास्क का प्रयोग दुकानदार एवं ग्राहक अनिवार्य रूप से करें, सेनेटाइजर एवं थर्मल स्कैनर अवश्य रखे। दुकान के सामने लिखवाए की मास्क के बिना सामान नही दिया जाएगा। हिदायत दिया कि आज तो चेतावनी है लेकिन भविष्य में गाइड लाइन का पालन न करने पर विधिक कार्यवाई की जायेगी। 
जिलाधिकारी ने दुकानदारों से कहा कि कोरोना अभी खत्म नही हुआ है , इसलिए कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन शत- प्रतिशत किया जाए , उल्लंघन करने की दशा उनकी दुकानें बंद करा दी जाएंगी साथ ही मुकदमा अलग से होगा। 

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर में दो बाइकों की टक्कर: चाचा गंभीर, भतीजा घायल; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

जौनपुर में स्मार्ट मीटर का बड़ा विस्तार: 1.71 लाख से ज्यादा उपभोक्ता जुड़े, अब मोबाइल की तरह होगा बिजली रिचार्ज

*जौनपुर में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर विराम, प्रशासन ने कहा—पर्याप्त स्टॉक, घबराने की जरूरत नहीं*