महिलाओं को सक्षम बनाना ही महिला सशक्तिकरण हैं - मनीष कुमार वर्मा डीएम


आओ छेड़ो दो मारुॅगी मिनी डॉक्युमेंट्री स्क्रीनिंग

जौनपुर। बेसिक शिक्षा विभाग व आकांक्षा समिति जौनपुर द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दिवस की 75वी वर्षगांठ के सुअवसर पर मिशन शक्ति कार्यक्रम के अन्तर्गत महिला सम्मान और सशक्तिकरण "आओ छेड़ो दो मारुॅगी" मिनी डॉक्युमेंट्री स्क्रीनिंग कार्यक्रम प्रेक्षागृह कलेक्ट्रेट में हुआ। 
मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, आकांक्षा समिति अध्यक्ष डा अंकिता राज, जिला जज की पत्नी नीतू सिंह, सीएमओ डा लक्ष्मी सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डा अंकिता राज ने अतिथियों का स्वागत करते हुए, नारी सम्मान व सशक्तिकरण पर विस्तार से बताते हुए "आओ छेड़ो दो मारुंगी" डाक्यूमेंट्री फिल्म के बारे में बताया कि इसका उद्देश्य नारी सुरक्षा, सम्मान व नारी को सशक्त बनाना हैं।           
इस अवसर पर प्रा वि बांसबारी केराकत व संजीव साहू इन्टरनेशनल खिलाड़ी के बच्चों द्वारा ताइक्वांडो की प्रस्तुति किया गया। प्रीति श्रीवास्तव ने महिला सशक्तिकरण पर गीत गाया। अतुलिका सिंह ने देश भक्ति पर नृत्य प्रस्तुत किया। चांद शेख़ & टीम ने देश भक्ति प्रस्तुति कर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर लड़कियों को प्रेरित करने के लिए "आओ छेड़ो दो मारुंगी डाक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई।" 
इस अवसर पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि छेड़खानी एक बड़ी समस्या है लेकिन इससे बचा जा सकता है ख़ुद को मज़बूत करके। आगे उन्होंने कहा कि महिलाओं में उस शक्ति का प्रवाह होता है, जिससे वो अपने जीवन से जुड़े हर फैसले स्वयं ले सकती हैं और परिवार और समाज में अच्छे से रख सकती हैं। समाज में उनके वास्तविक अधिकार को प्राप्त करने के लिए उन्हें सक्षम बनाना ही महिला सशक्तिकरण है।
इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को प्रशस्ति-पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा गोरखनाथ पटेल ने आये हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बेसिक स्कूलों में लड़कियों को सक्षम, सशक्त बनाने और सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन हेतु प्रशिक्षण दिया जाएगा। 
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी राम प्रकाश, जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित, रेडक्रास सोसाइटी सचिव डा मनोज वत्स, खण्ड शिक्षा अधिकारी जय कुमार, संजय यादव, राजीव कुमार यादव, पंकज यादव, शंशाक सिंह, जिला समन्वयक अरुण मौर्य, राजू सिंह, अमित गुप्ता, विनीत सेठ, प्राचार्य डॉ अब्दुल कादिर,  दिग्विजय सिंह, रवि सिंह, आर पी सिंह, अंकुर शुक्ला, विजय शंकर, विजय बहादुर शर्मा, आदि उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम का संचालन सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा व सलमान शेख़ ने किया। 

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा ने फिर जारी की 111 लोक सभा क्षेत्रो के प्रत्याशियो की सूची, देखें

बसपा ने जारी किया 16 प्रत्याशीयों की सूची जानें कौन कहां से लड़ेगा लोकसभा का चुनाव

जौनपुर मूल के इस व्यापारी को उठा ले गए बदमाश,'जिंदा चाहिए तो 50 लाख भेजो',पुलिस ने रचा चक्रव्यूह और धर लिया