पिछड़ों अति पिछड़ों एवं एससी समाज का सम्मान केवल समाजवादी पार्टी ही करती है -प्रो हरीशचंद्र प्रजापति


जौनपुर। समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिला इकाई की समीक्षा बैठक  सपा के ज़िला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि के रूप में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश  महासचिव प्रोफेसर हरीश चंद्र प्रजापति  ने कहा कि मिशन 2022 की कामयाबी के लिए एक सशक्त संगठन की आवश्यकता होती है बूथ एवं ब्लॉक स्तर पर पिछड़ों अति पिछड़ों एवं समाज के लोगों को जोड़कर मजबूत संगठन बनाकर समाजवादी पार्टी की 2022 में सरकार बनाने का काम पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ करेगा।
उन्होंने आगे कहा कि पिछड़ों, अति पिछड़ों एवं दलितों का मान सम्मान एवं भविष्य समाजवादी पार्टी में ही सुरक्षित है, इसलिए 2022 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए अभी से जी जान से जुट जाएं और पिछड़े समाज को समाजवादी पार्टी के साथ जोड़ने का काम करें।
बैठक को पार्टी के जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक  लाल बहादुर यादव, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अवधनाथ पाल, जिला उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल, जिला महासचिव हिसामुद्दीन शाह, प्रदेश सचिव सुश्री पूनम मौर्या, योगेंद्र यादव, लाल मोहम्मद राईनी, पूर्व प्रदेश सचिव आरिफ हबीब, जिला सचिव शाहनवाज खान शेखु, नगर अध्यक्ष कमालुद्दीन अंसारी, उषा यादव, इकबाल अहमद, अजमत अली, राजेश विश्वकर्मा, मुन्ना चौहान, पंकज मौर्य, उमा शंकर पाल, राजदेव पाल, डॉ अशोक प्रजापति, कार्यालय प्रभारी अमजद अंसारी, अरुण यादव आदि सहित पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के सभी विधानसभा के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।बैठक का संचालन पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्याम नारायण बिंद ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

*जौनपुर: कोतवाली पुलिस टीम ने थाना गेट के पास दो-पक्षों की महिलाओं द्वारा वाद-विवाद व मारपीट करने वाली 10 महिलाओं को किया गिरफ्तार,*

सादीपुर में बनने वाली सड़क के निर्माण में क्षेत्रिय जन प्रतिनिधि के हस्तक्षेप से बढ़ी लोगों में परेशानी

टीबी मुक्त भारत अभियान को मिला जनसमर्थन, 124 मरीजों को पोषण किट वितरित