पांच महीने की मशक्कत के बाद भाजपा सरकार के ये सात है चुनावी चेहरे, जिनके सहारे वोटरो को साधने की कोशिश

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार का बहुप्रतिक्षित मंत्रिमंडल का दूसरा विस्तार रविवार शाम हो गया। योगी मंत्रिमंडल में एक कैबिनेट मंत्री और छह राज्य मंत्रियों के रूप में सात नए चेहरों को शामिल किया गया है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली। बलरामपुर के विधायक पलटूराम, सोनभद्र के ओबरा से विधायक संजीव कुमार, गाजीपुर विधायक संगीता बिंद, मेरठ से विधायक दिनेश खटीक, आगरा से विधायक धर्मवीर प्रजापति और बरेली के बहेड़ी से विधायक छत्रपाल गंगवार को राज्यमंत्री के रूप शपथ ली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा ने विधानसभा चुनाव-2022 में मिशन 350 के लक्ष्य को पूरा करने के लिए विधान परिषद में सदस्यों के मनोनयन से लेकर मंत्रिमंडल विस्तार में अति पिछड़े, अति दलित वर्ग को प्रतिनिधित्व देकर सामाजिक समीकरण को साधा है।
प्रदेश में पंचायत चुनाव के बाद से ही योगी मंत्रिमंडल के विस्तार की अटकलें शुरू हो गई थीं। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर लखनऊ से लेकर दिल्ली तक कई बार बैठकों का दौर चला। 23 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास पर हुई भाजपा के चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में हुई भाजपा कोर कमेटी की बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार पर सहमति बनी। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के रविवार को लखनऊ लौटने के बाद शाम को मंत्रिमंडल विस्तार का कार्यक्रम तय हो गया। रविवार शाम छह बजे राजभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह की मौजूदगी में  आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने एक कैबिनेट और छह राज्यमंत्रियों को शपथ ग्रहण कराई। मंत्रिमंडल विस्तार में सामाजिक समरसता और संतुलन का खास ध्यान रखा गया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के एक दिन बाद हुए मंत्रिमंडल विस्तार में दीनदयाल के अंत्योदय के सपनों को साकार करते हुए खटीक, बिंद, प्रजापति जैसे अति पिछड़े और अति दलित वर्ग को प्रतिनिधित्व दिया गया है जिन्हें कभी अवसर नहीं मिला था।

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा ने फिर जारी की 111 लोक सभा क्षेत्रो के प्रत्याशियो की सूची, देखें

बसपा ने जारी किया 16 प्रत्याशीयों की सूची जानें कौन कहां से लड़ेगा लोकसभा का चुनाव

जौनपुर मूल के इस व्यापारी को उठा ले गए बदमाश,'जिंदा चाहिए तो 50 लाख भेजो',पुलिस ने रचा चक्रव्यूह और धर लिया