भाजपा झूठ बोलने वाली पार्टी है इसके शासन काल में किसान नौजवान छात्र व्यापारी सभी है परेशान - अखिलेश यादव


सपा 2022 के चुनाव में छोटे दलों के साथ गठबंधन करने को तैयार है, चाचा छोटे दल वाले है उनके लिए सीटें छोड़ दिया है

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि  भाजपा प्रदेश की जनता को गुमराह करती है झूठ के दम पर सरकार में आ गयी है उससे बड़ा झूठ कोई नहीं बोल सकता है। आज भाजपा राज में किसान, छात्र, नौजवान और व्यापारी सभी बुरी तरह परेशान हैं। भाजपा ने जनता से जो भी वादे कियः है अब तक उसे पूरा नहीं कर सकी है। जनता ने इस बार भाजपा सरकार को सत्ता से हटाने का मन बना लिया है। 
अखिलेश यादव आज रविवार को विकास खण्ड धर्मापुर के ग्राम उतरगांवा में सपा  नेता एवं गो सेवा आयोग के पूर्व चेयरमैन रहे डॉ केपी यादव के निधन पर शोक व्यक्त करने आए थे। उन्होंने डॉक्टर केपी यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात परिवार के सदस्यों से मिलने के पश्चात मीडिया से रूबरू होने पर सबसे पहले स्व डॉ केपी यादव के प्रति संवेदना व्यक्त किया और कहा कि स्व के पी यादव का पूरा जीवन संघर्ष में बीत गया। सपा को मजबूत बनाने के लिए उन्होंने जो अपना योगदान दिया उसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। डाॅ के पी के निधन से समाज और पार्टी सहित परिवार को अपूर्णीय क्षति हुई है। संकट की इस घड़ी में पूरी समाजवादी पार्टी उनके परिवार के साथ खड़ी है और आगे भी साथ रहेगी। इस अवसर पर अखिलेश यादव ने स्व डॉ केपी यादव के बड़े पुत्र विवेक रंजन यादव उर्फ बबलू को ढांढस बधाया और कहा कि जब भी जरूरत पड़े याद करना हम साथ मिलेंगे।
इसके बाद सीधे भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि आज प्रदेश का किसान दुःखी है उसकी आय दोगुनी नहीं हुई। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में बड़ी तादाद में किसान आन्दोलन पर है तो पूर्वांचल में लाखों की संख्या में शिक्षक संघर्ष कर रहा है और सरकार बेखबर है। आज प्रदेश में नौजवानो को नौकरियां नहीं मिल रही है। नौजवान पढ़ लिख कर भटक रहा है। भाजपा सरकार की नोटबंदी और जीएसटी के आज व्यापारी परेशान है। प्रदेश में गरीब दूर करके लिए जो व्यवस्था करनी थी वह भाजपा सरकार ने नहीं किया। कोरोना संकट के समय जब जनता को सरकार की मदद की सबसे ज्यादा जरूरत थी तब भाजपा सरकार ने लोगों को अनाथ छोड़ दिया था। 
 उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में कोविड संक्रमण के दौर में लोग अपने आप दवा ढूढ़ते रहे। अस्पतालों में मरीजों को बेड नहीं मिले। आक्सीजन के अभाव में तमाम लोगों की जाने चली गई। आम जनता से भाजपा सरकार ने धोखा किया है। आज पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर आसमान पर पहुंच गया है किसानो पर मंहगाई लाद दी गई है। बिजली मंहगी हो गई है। किसान ऐसे में आगे नहीं बढ़ सकता है। 
पूर्व सीएम श्री यादव ने कहा कि जिन संस्थानों में नौकरियां मिल सकती थीं उन्हें बेचा जा रहा है। सरकारी कारखाने बिक रहे हैं। उन्हें मामूली पैसों में उद्योगपतियों के हाथ बेचा जा रहा है। राष्ट्रीय सम्पत्ति बेचने वाली सरकार गरीब की सरकार नहीं हो सकती। भाजपा सरकार उद्योग पतियों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। सरकारी कम्पनियों के खत्म होने से आरक्षण का लाभ भी पिछड़ों, दलितों और गरीबों को नहीं मिल सकेगा। संविधान उन्हें जो अधिकार देता है वे भी हासिल नहीं हो पाएंगे।
सपा अध्यक्ष ने दावा किया कि सन् 2022 में प्रदेश में भारी बहुमत की समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। भाजपा इससे डरी हुई है। भाजपा के प्रति जनाक्रोश बढ़ रहा है। आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा को हार का निश्चित ही सामना करना पड़ेगा। चाचा शिवपाल यादव के बाबत पूंछे गये सवाल का पहले तो जबाब देने से परहेज किये लेकिन जब दुबारा सवाल किया गया तो कहा चाचा छोटे दल वाले है उनके लिए सीटें छोड़ दिया है । सपा प्रदेश के सभी छोटे दलों के साथ गठबंधन करने के लिए तैयार है। इसी क्रम में एक सवाल के जवाब में कहा कि सरकार में आने पर सपा शिक्षक किसान बेरोजगार सबके हितो के लिए काम करेगी। 
इस अवसर पर सपा तमाम नेता गण जिसमें जिलाध्यक्ष लालबहादुर, विधायक गण लकी यादव, शैलेन्द्र यादव ललई, जगदीश सोनकर, सुषमा पटेल सहित पूर्व विधायक गण जगदीश नारायण राय, गुलाब चन्द सरोज, श्रद्धा यादव, ओमप्रकाश दूबे बाबा, पूर्व सांसद गण तुफानी सरोज, रमाकान्त यादव तथा पप्पू रघुवंशी, श्याम बहादुर पाल, डा अवध नाथ पाल, पूनम मौर्य, भानु प्रताप मौर्य अध्यक्ष युवजन सभा, राहुल त्रिपाठी, नीरज पहलवान अध्यक्ष केराकत विधानसभा, मनोज मौर्य प्रदेश सचिव युवजन सभा,संजय सरोज, महासचिव हिसामुद्दीन, आरिफ,शकील अहमद, आदि बड़ी संख्या में जौनपुर गाजीपुर और आजमगढ़ के सपा कार्यकर्ता और पदाधिकारियों जमावड़ा अपने नेता से मिलने के लिए लगा रहा।  स्व डॉ केपी यादव के बड़े पुत्र विवेक रंजन यादव उर्फ बबलू ने सभी आगत जनों के प्रति आभार व्यक्त किया। 

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा ने फिर जारी की 111 लोक सभा क्षेत्रो के प्रत्याशियो की सूची, देखें

बसपा ने जारी किया 16 प्रत्याशीयों की सूची जानें कौन कहां से लड़ेगा लोकसभा का चुनाव

जौनपुर मूल के इस व्यापारी को उठा ले गए बदमाश,'जिंदा चाहिए तो 50 लाख भेजो',पुलिस ने रचा चक्रव्यूह और धर लिया