तेज रफ्तार एसयूवी ने चार बाइक सवारों को रौंदा,चारो की हो गयी मौत


उत्तर प्रदेश के रायबरेली में बुधवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ है। लालगंज कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार एसयूवी गाड़ी ने बाइक सवार चार लोगों को रौंद डाला चारो की मौके पर मौत हो गई है। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम कराके विधिक कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार लालगंज कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर रोड पर गेगासों घाट गंगा घाट के निकट यह हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार एसयूवी कार ने बाइक पर सवार चार लोगों को रौंद दिया। जिससे बाइक पर सवार तीन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 
जानकारी के मुताबिक फतेहपुर के असनी गांव निवासी दिनेश (28 वर्ष) अपने परिवार के साथ बाइक पर सवार होकर रायबरेली के मठगांव में अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे। वापस जाते समय गेगासों स्थित एक ढाबे के सामने फतेहपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक गाड़ी में फंसकर दूर तक घिसटती चली गई। जिससे बाइक सवार दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि महिला ननकई को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और विधिक कार्यवाई किया है। इस दुर्घटना से मृतक के गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। 

Comments

Popular posts from this blog

जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र के द्वारा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परिषदीय बोर्ड परीक्षा -2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकल विहीन संपादित कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित ई-डिस्ट्रिक्ट सेल का औचक निरीक्षण किया गया।

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए ₹30,000 मानदेय की मांग उठाई

लाठी चार्ज के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन