धान क्रय के लिए डीएम का शख्त निर्देश, किसान तहसील के किसी भी केंद्र पर बेंच सकता है धान



जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा धान क्रय के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की गयी और निर्देशित किया कि सभी धान क्रय केंद्रों पर धान क्रय करने का कार्य शुरू कर लिया जाये। बोरा, रजिस्टर, काटे सहित अन्य आवश्यक सामग्री की व्यवस्था कर ली जाए। यदि अभी कुछ क्रय केन्द्र खुलने से बाकी हो,तो तत्काल आवश्यक कार्यवाही करते हुए क्रय केन्द्र खालने की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाये। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि किसान अपने तहसील के किसी भी धान क्रय केंद्र पर अपना दान बेच सकते है।  
प्रत्येक केंद्र के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाने के निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा दिए गए। बैठक में विस्तार से केंद्रों पर धान के भंडारण क्षमता सहित अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से जानकारी प्राप्त की और अधिकारियों को निर्देशित किया कि धान क्रय कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाए। उन्हाने कहा कि प्रतिदिन धान क्रय खरीद की रिर्पोट प्रस्तुत की जाये।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर में दो बाइकों की टक्कर: चाचा गंभीर, भतीजा घायल; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

*जौनपुर में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर विराम, प्रशासन ने कहा—पर्याप्त स्टॉक, घबराने की जरूरत नहीं*

*जौनपुर में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, तीन दिन में कार्य पूरा करने का अल्टीमेटम*