आइए जानते है दीवानी न्यायालय 15 जनवरी को क्यों बन्द रहेगी


जौनपुर। जिला एवं सत्र न्यायाधीश मदन पाल सिंह ने अवगत कराया है कि दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ, जौनपुर की ओर से प्रस्ताव 11 जनवरी 2022 इस आशय का प्राप्त हुआ है कि प्रशासकीय आदेश 01 जनवरी 2022 में अवकाश तालिका में घोषित अवकाश वर्ष 2022 में 14 जनवरी 2022 को मकर संक्रान्ति के पर्व हेतु अवकाश घोषित करने हेतु दिया गया था, परन्तु पंचांग व अन्य पत्रों के अनुसार मकर संकान्ति का पर्व 15 जनवरी 2022 को पड़ रहा है। दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ, जौनपुर की ओर से 14 जनवरी 2022 के अवकाश को निरस्त करते हुए, 14 जनवरी 2022 के एवज में 15 जनवरी 2022 को मकर संक्रान्ति का अवकाश घोषित किये जाने का अनुरोध किया गया है। 
इसलिए दीवानी न्यायालय, अधिवक्ता संघ, जौनपुर के अनुरोध पर प्रशासकीय आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए 14 जनवरी 2022 दिन शुक्रवार को मकर संक्रान्ति के त्योहार हेतु घोषित स्थानीय अवकाश को परिवर्तित करते हुए, 14 जनवरी 2022 दिन शुक्रवार के एवज में 15 जनवरी 2022 दिन शनिवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है। तदनुसार माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद एवं अन्य स्थानीय कार्यालयों को सूचित किया जाय तथा इस आदेश को समस्त न्यायिक अधिकारियों / कर्मचारियों के मध्य परिचालित किया जाय एवं सर्वसाधारण के सूचनार्थ नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया जाय।


Comments

Popular posts from this blog

धनंजय की जमानत के मामले में फैसला सुरक्षित, अगले सप्ताह आयेगा निर्णय

हाईस्कूल एवं इन्टर बोर्ड की परीक्षा परिणाम घोषित,जौनपुर के इन सात बच्चो ने टापर सूची में शामिल होकर लहराया परचम

बसपा ने जारी की 11 लोकसभा प्रत्याशियों की सूची,वाराणसी फिरोजाबाद का बदला प्रत्याशी, मछलीशहर से सरोज पर दांव देखे सूची