कांग्रेस ने जारी किया 61 प्रत्याशियों की सूची, जौनपुर बदलापुर से स्व कमला सिंह परिवार की जानें किस महिला को मिला टिकट


जौनपुर। कांग्रेस इस चुनाव में अपने वादे के तहत लगातार राजनीति में महिलाओ की 40 प्रतिशत भागी दारी सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है। इसी के तहत रविवार को यूपी चुनाव के लिए 61 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है।
इसमें 24 महिलाएं शामिल हैं। कांग्रेस ने पहली सूची में 125, दूसरी सूची में 41, तीसरी सूची में 89 उम्मीदवारों की घोषणा की है। इस तरह कांग्रेस ने अब तक कुल 316 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है जिनमें से 127 टिकट महिलाओं को दिया गया है।
जनपद जौनपुर में आजीवन कांग्रेस का झन्डा उठाने वाले स्व कमला प्रसाद सिंह के परिवार पर भी कांग्रेस नेतृत्व ने भरोसा जताया है। स्व कमला प्रसाद सिंह के पुत्र स्व विनय कुमार सिंह के पुत्र शनी सिंह की पत्नी आरती सिंह को कांग्रेस ने 364 बदलापुर विधान सभा से प्रत्याशी घोषित किया है। यहां बता दे कि स्व कमला प्रसाद सिंह वर्ष 1977 और 1980 में जौनपुर की सदर विधान सभा से कांग्रेस विधायक रहे और जौनपुर संसदीय क्षेत्र से 1985 में सांसद बने थे ।इतना ही नहीं कांग्रेस से राजनैतिक जीवन की शुरुआत किये और कांग्रेस मे रहते हुए जीवन का अन्त हुआ था। उनके बड़े पुत्र स्व विनय कुमार सिंह के पुत्र शनी सिंह इस परिवार से कांग्रेस का झन्डा उठाने का काम किया था। अब 2022 के इस चुनाव में शनी की पत्नी आरती सिंह को बदलापुर का टिकट दिया गया है। इस तरह टिकट मिलने के बाद एक बार फिर यह परिवार सुर्खियों में आ गया है। 
देखें 61 प्रत्याशियों की पूरी सूची :

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा ने जारी की दूसरी सूची जानें किसे कहां से लड़ा रही है चुनाव देखे सूची

यूपी में सात चरण में मतदान, जानें किस चरण में कौन सीट का होगा मतदान

भीषण हादसा: स्कॉर्पियो ने बाइक सवार तीन को रौदा, घटनास्थल पर तीनो की मौत