शत् प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करें : कुलसचिव


जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर और इस से संबद्ध महाविद्यालयों टीकाकरण के शत-प्रतिशत लक्ष्य को पूरा करने के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस. मौर्य गंभीर है। इस संबंध में महाविद्यालय के प्रबंधकों और प्राचार्यों को अवगत कराया जाता है कि कोविड-19 संक्रमण की तीसरी लहर के रोकथाम के लिए उत्तर प्रदेश शासन द्वारा 22 जनवरी तक अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें संबंधितों का शत् प्रतिशत टीकाकरण कराते हुए इस आशय की आख्या संबंधित जनपद के जिला विद्यालय निरीक्षक, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी और विश्वविद्यालय परिसर के लोग अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय में इसकी जानकारी जमा कर सकते हैं। यह आदेश विश्वविद्यालय के कुलसचिव महेंद्र कुमार द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में दी गई।

Comments

Popular posts from this blog

जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र के द्वारा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परिषदीय बोर्ड परीक्षा -2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकल विहीन संपादित कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित ई-डिस्ट्रिक्ट सेल का औचक निरीक्षण किया गया।

जौनपुर: वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी को गई एसओजी टीम पर पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए ₹30,000 मानदेय की मांग उठाई