राजन तिवारी दीवानी न्यायालय में न्याय मित्र पद पर हुए नियुक्त


जौनपुर । दीवानी न्यायालय के तेजतर्रार युवा अधिवक्ता राजन तिवारी को न्याय मित्र पद पर नियुक्त किया गया है । जो कानून या तथ्य के सवालों के बारे में जानकारी या सलाह देकर अदालत की सहायता करेंगे । श्री तिवारी दीवानी न्यायालय में अपने परिवार से चौथी पीढ़ी वकालत पेशे से जुड़े हैं ।
यह नियुक्ति चयन समिति के अध्यक्ष एवं अपर जिला जज प्रथम अरविंद कुमार श्रीवास्तव, चयन समिति के सदस्य एवं अपर जिला जज तृतीय सूबेदार सिंह  एवं  सिविल जज (जू०डि०) शहर अनुराग यादव  द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है । वहीं इस नियुक्ति की जानकारी होने पर सिविल कोर्ट के अधिवक्ताओं ने श्री तिवारी जी को बधाई दिया ।

Comments

Popular posts from this blog

*जौनपुर में PNG गैस पाइपलाइन खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी में फंसे मजदूर, 30 फीट गहरे गड्ढे में हादसा, दो मजदूरों की मौत, एक की तलाश जारी*

पीयू को भारत सरकार से मिला प्रशस्ति-पत्र ,कुलपति के मार्गदर्शन में मिली बड़ी उपलब्धि

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत निर्वाचक नामावलियों का हुआ अंतिम प्रकाशन