सहभोज कार्यक्रमों से सामाजिक सद्भाव और समरसता में होती है वृद्धि- गिरीश चन्द यादव


जौनपुर। सामाजिक एकता, समरसता, ओजस्विता एवं प्रगति के पर्व मकर संक्रांति पर "खिचड़ी सहभोज" के आयोजन से सामाजिक सद्भाव और समरसता में वृद्धि होती है और इस तरह का आयोजन समाज के सभी जाति धर्म पंथ और वर्ग के लोगों को एकजुट रखने में सहायक होती है। ये बातें जौनपुर शहर के विधायक एवं राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार गिरीश चंद्र यादव ने जौनपुर में विभिन्न स्थानों पर आयोजित "खिचड़ी सहभोज" कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा है।
पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पूरे भारतवर्ष में यह त्योहार विभिन्न नामों से मनाया जाता है। सभी प्रांतों में इस त्योहार को मिल जुलकर माने की परंपरा रही है।
नगर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने कहा कि इस तरह के आयोजन से भाजपा के कार्यकर्ता वर्ग, मत, पथ, संप्रदाय को जोड़कर संपन्न और सशक्त भारत का निर्माण करना चाहते हैं।
भारतीय जनता पार्टी जौनपुर जिला महामंत्री अमित श्रीवास्तव ने कहा कि समाज के सभी दबे, कुचले, शोषित, अमीर, गरीब भाइयों के साथ भोजन कर ऊंच-नीच जात पात का भेदभाव खत्म करने का जो प्रयास भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता प्रत्येक वर्ष मकर संक्रांति के अवसर पर करते हैं वह समाज के अन्य लोगों के लिए अनुकरणीय है।
निवर्तमान नगर अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने कहा कि खिचड़ी सहभोज के कार्यक्रम से सामाजिक एकता बलवती होती है।भारतीय जनता पार्टी सभासद दल के नेता नंद लाल यादव ने कहा कि भारतीय संस्कृति में सहभोज कार्यक्रम आदि काल से चला आ रहा है जो हमारी समृद्ध परंपरा का द्योतक है।
नगर उपाध्यक्ष मनोज तिवारी और राजेश कन्नौजिया ने भी खिचड़ी सहभोज के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि साथ बैठने से,साथ भोजन करने से परस्पर प्रीति बढ़ती है और संगठन मजबूत होता है। नगर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम के आयोजन में कोविड प्रोटोकॉल के नियमों का सख्ती से पालन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने की।कार्यक्रम का संचालन प्रदीप तिवारी ने किया एवं आभार शक्ति केंद्र संयोजक गौरव जायसवाल ने प्रकट किया।भारतीय जनता पार्टी जौनपुर नगर दक्षिणी इकाई द्वारा आयोजित नगर के विभिन्न स्थानों पर खिचड़ी सहभोज में रिक्शा चालक, ठेला चालक, श्रमिक बंधुओं व स्थानीय लोगों ने सहभागिता की।


इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष/विधानसभा प्रभारी अशोक श्रीवास्तव,सुरेश अष्ठाना,राधा रमण तिवारी,ब्रह्मेष शुक्ल,राजवीर सिंह, नगर उपाध्यक्ष बसंत प्रजापति,जय विजय सोनकर, डॉ. कमलेश निषाद,अभिषेक श्रीवास्तव, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष सीमा तिवारी,पिछड़ा वर्ग मोर्चा नगर अध्यक्ष शिव कमल मौर्य,माधुरी गुप्ता,सुनीत प्रकाश श्रीवास्तव,अतुल सिंह,प्रमोद सिंह,सभासद मनीष श्रीवास्तव,नगर मंत्री दीपक मिश्रा,अजय सेठ,निशा कांत द्विवेदी,सुधांशु विश्वकर्मा,घनश्याम चौहान,नगर कोषाध्यक्ष संदीप जायसवाल,बूथ अध्यक्ष दीपक साहू,विनोद गुप्ता,जटाशंकर त्रिपाठी,विनीत प्रकाश, रानू सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

धनंजय की जमानत के मामले में फैसला सुरक्षित, अगले सप्ताह आयेगा निर्णय

हाईस्कूल एवं इन्टर बोर्ड की परीक्षा परिणाम घोषित,जौनपुर के इन सात बच्चो ने टापर सूची में शामिल होकर लहराया परचम

बसपा ने जारी की 11 लोकसभा प्रत्याशियों की सूची,वाराणसी फिरोजाबाद का बदला प्रत्याशी, मछलीशहर से सरोज पर दांव देखे सूची