केन्द्र सरकार ने जारी किया दिशाहीन और निराशाजनक व महंगाई बढ़ाने वाला है बजट: विवेक रंजन


जौनपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव विवेक रंजन ने केन्द्रीय बजट को निराशाजनक बताते हुए कहा है कि जन सामान्य, विशेष कर किसानों-नौजवानों तथा व्यापारी वर्ग को जो उम्मीदें थी, उन पर पानी फिर गया है। गरीब मध्यम वर्ग परेशान है, भाजपा को उनकी कोई चिंता नहीं है।
उन्होने कहा कि जनता महंगाई से परेशान है लेकिन इस बजट में राहत नहीं है। बहुत उम्मीद थी कि इनकम टैक्स में छूट मिलेगी, स्लैब में बदलाव होगा लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। केन्द्र की भाजपा सरकार को चिंता सिर्फ बड़े पूंजी घरानों की है, उसकी सभी योजनायें और नीतियां उनके हित की ही बनती हैं।
भाजपा सरकार अभी भी सपने दिखाकर जनता के साथ धोखा कर रही है। किसानों को बजट में गुमराह करने की कोशिश है। एमएसपी को कानूनी रूप देने की बात क्यों नहीं की गई है। रेलवे में नौकरियां कम होती जा रही है। ऐसे दावे-वादे किए जा रहे हैं जिन्हें पूरा नहीं किया जा सकता है।
भाजपा सरकार का यह बजट सिर्फ विधानसभा के हो रहे चुनाव के लिए है। यह पूर्णतया जनविरोधी, मध्यम वर्गीय विरोधी, गरीब -किसानों के हितों के विरूद्ध है। नौजवानों को पूरी तरह अंधेरे में रखा गया है। उनकी पूरी तरह उपेक्षा हुई है। यह बजट पूरी तरह निराशाजनक, दिशाहीन और महंगाई बढ़ाने वाला है।
                             

Comments

Popular posts from this blog

बाहुबली नेता एवं पूर्व विधायक के परिवार जनों पर फिर मारपीट और छेड़खानी का मुकदमा हुआ दर्ज, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

सपा ने जारी किया सात लोकसभा के लिए प्रत्याशियों की सूची,जौनपुर से मौर्य समाज पर दांव,बाबू सिंह कुशवाहा प्रत्याशी घोषित देखे सूची

भाजपा के प्रत्यशियो की दसवीं सूची जारी, मछलीशहर से भी प्रत्याशी घोषित देखे सूची