अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने भाजपा प्रत्याशी गिरीश चन्द यादव को दिया समर्थन


जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ( रा0) के जिला अध्यक्ष डॉ अतुल दुबे के नेतृत्व में ब्राह्मणों ने भाजपा प्रत्याशी गिरीश चंद यादव को जिताने की अपील की है। साथ ही सभी नौ विधानसभाओ में इस संगठन के नेतृत्व में 136 संगठनों का एक संयुक्त विप्र मोर्चा का गठन हुआ इसकी अगुवाई पंडित राजेंद्र नाथ त्रिपाठी और जिला इकाई के कार्यकर्ता भाजपा प्रत्याशियों को जिताने में अपना संपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
उक्त कार्यक्रम में ब्राह्मण महासभा संगठन के पदाधिकारियों द्वारा भाजपा प्रत्याशी गिरीश चंद यादव को भगवान परशुराम की प्रतिमा भेंट की गई तत्पश्चात भाजपा प्रत्याशी गिरीश चंद यादव ने सभी ब्राह्मण पदाधिकारियों को भाजपा की पट्टिका पहनाकर उनका स्वागत किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।
उक्त कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी श्रीपत उपाध्याय, वेद प्रकाश शुक्ला, जगदीश उपाध्याय, मृत्युंजय शुक्ला, धनंजय तिवारी, राजेश पांडे,  कमलाकर मिश्रा, विनोद तिवारी, बसंत पाठक, अरविंद मिश्रा, धर्मेंद्र तिवारी व आदि लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर में दो बाइकों की टक्कर: चाचा गंभीर, भतीजा घायल; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

जौनपुर में स्मार्ट मीटर का बड़ा विस्तार: 1.71 लाख से ज्यादा उपभोक्ता जुड़े, अब मोबाइल की तरह होगा बिजली रिचार्ज

*जौनपुर में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर विराम, प्रशासन ने कहा—पर्याप्त स्टॉक, घबराने की जरूरत नहीं*