गर्भवती महिला को गोली मारकर हत्या, पुलिस घटना को लेकर कर रही छानबीन, दो गिरफ्तार


जनपद आजमगढ़ में एक दिल दहला देने वाली हत्याकांड की सनसनीखेज खबर सामने आई है। महराजगंज थाना क्षेत्र के अराजी अमानी गांव में बीती रात घर में घुसकर एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला अपने पति के साथ बरामदे में सो रही थी। उसकी शादी छह माह पहले हुई थी और वह गर्भवती भी थी। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
अराजी अमानी गांव निवासी अंतिमा (30) पत्नी संत विजय रविवार रात अपने पति के साथ घर के बरामदे में सो रही थी। देर रात अज्ञात बदमाश उसके घर में दाखिल हुए और अंतिमा के सिर में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनते ही पास सो रहा पति संत विजय जब तक उठता तब तक बदमाश मौके से फरार होने में सफल रहे।
गोली लगने से घायल अंतिमा को आननफानन अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों की सूचना पर महराजगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति संत विजय ने कुछ लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। हलांकि पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। चार दिन पूर्व भी संत विजय के घर पर चढ़ कर कुछ लोगों ने हमला किया था। जिसमें संत विजय और उसके पिता बाल-बाल बच गए थे। घटना को लेकर गांव में लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।  कुछ लोग संत विजय पर ही घटना को अंजाम देने का आरोप लगा रहे है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

बाहुबली नेता धनंजय सिंह की जमानत याचिका में स्थगन के मुद्दे पर न्यायाधीश की तल्ख टिप्पणी पर जानें क्या निकाले जा रहे है मायने

स्कूल जाते समय तेज धूप के कारण गश खाकर गिरी कक्षा तीन की छात्रा उपचार के दौरान हो गई मौत

जौनपुर में एन्टी करप्शन टीम के हत्थे चढ़ा घूसखोर चौकी इंचार्ज और सिपाही,मुकदमा दर्ज गये जेल