समता विचार मंच जौनपुर ईकाई महिला की काव्य गोष्ठी सम्पन्न



जौनपुर। शहर समता विचार मंच जौनपुर की महिला काव्य गोष्ठी डॉ. मधु पाठक के संयोजन में तथा अर्चना चौहान की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। इस काव्यगोष्ठी की मुख्य अतिथि डॉ. सुमन सिंह एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. नीलू सिंह रहीं। यह काव्य गोष्ठी 4 बजे से 5 बजे तक चली जिसका शुभारंभ अध्यक्षता कर रही अर्चना चौहान द्वारा दीप प्रज्वलन और सरस्वती की मूर्ति में माल्यार्पण द्वारा किया गया। सरस्वती वंदना की सुंदर प्रस्तुति डॉ. मधु पाठक तथा स्वागत गीत चेतना सिंह चितेरी द्वारा की गयी। काव्य गोष्ठी का कुशल संचालन डॉ. मधु पाठक ने किया। काव्य गोष्ठी में सभी रचनाकारों ने अपनी सुंदर रचनाओं की प्रस्तुति द्वारा आयोजन में चार चांद लगा दिया। जिसमें डॉ. पूनम श्रीवास्तव, डॉ. नीलू सिंह, डॉ. सुमन सिंह, चेतना सिंह चितेरी, अनामिका उपाध्याय, अर्चना चौहान, डॉ. मधु पाठक, भावना मिश्रा ने अपनी रचनाओं से अभिभूत किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. पूनम श्रीवास्तव ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

जमीन की गलत हुई पैमाइश तो श्रीप्रकाश ने टावर से लगा दी छलांग ,हुई मौत

स्कूल परिसर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, गांव में सनसनी

ईद-उल-अजहा : डीएम बोले- नई परंपरा नहीं, अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर