सूचना/संस्कृति विभाग के तत्वधान में जनपद स्तरीय सांस्कृतिक प्रतिभा की हुई खोज


जौनपुर। प्रमुख सचिव, उ0प्र0 शासन, संस्कृति अनुभाग लखनऊ द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुक्रम में ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव‘‘ के अन्तर्गत जनपद स्तर पर ‘‘सांस्कृतिक प्रतिभा खोज‘‘ का आयोजन कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में जिला सूचना अधिकारी के देख-रेख में किया गया है, जिसमें जनपद के 26 मण्डली/दलों द्वारा विभिन्न विधाओं पर प्रतिभाग करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन कर ए/बी/सी श्रेणी निर्णायक मण्डल द्वारा दिया गया। 
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी कलाकारो का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि आप सभी सर्वश्रेष्ठ है इस प्रतियोगिता में बिना परिणाम का अपना शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि हमारी प्राचीन लोक विद्या गायन, वादन को भारत सहित विश्व में एक नई पहचान मिले इसी सन्दर्भ में इस प्रतियोगिता का आयोजन शासन की मंशा के अनुरुप किया जा रहा है। 
जनपद स्तरीय सांस्कृतिक प्रतिभा खोज आयोजन के निर्णायक मण्डल में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/अध्यक्ष सांस्कृतिक प्रतिभा खोज, सदस्य - विश्नोई जी संगीत विभागाध्यक्ष, टी0डी0 डिग्री कालेज, श्रीमती ज्योति श्रीवास्तव, अध्यापिका, उ0प्रा0 विद्यालय, खेतासराय, कला (प्रभाकर), नेरन्द्र पाठक टी0डी0 कालेज संगीत विभाग, बी0बी0 सिंह, जिला विकास अधिकारी, श्रीमती मीनाक्षी यादव क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी, जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी दिव्या शुक्ला की उपस्थिति में किया गया। 
 उपस्थित कलाकारों में लोकगीत विरहा पार्टी विजय बहादुर यादव, भोजपुरी लोकगीत विरहा अब्दुल रसीद, सोनिया उपाध्याय एण्ड पार्टी श्रीमती सोनिया उपाध्याय, सोनम सरोज एण्ड पार्टी श्रीमती सोनम सरोज, लोकगीत विरहा पार्टी अशोक कुमार, भजन लोकगीत एवं गजल दीपक पाठक, विपुल चौबे एण्ड ग्रुप विपुल चौबे, विरहा लोकगीत योगन्द्र नाथ चौबे, भजन कीर्तन राहुल पाठक, लोकगीत विरहा राम स्वारथ यादव, विरहा लोकगीत पार्टी जगदीश यादव, भजन लोकगीत योगेन्द्र यादव, लोकगीत विरहा पार्टी सुभाष चन्द्र यादव, लोकगीत विरहा श्री शेषन लाल सरोज, देवी गीत लोकगीत गायन विवेक मिश्रा, भोजपुरी लोकगीत एवं विरहा राम जियावन, गुड्डू लाकगीत एवं विरहा पार्टी अशोक कुमार यादव, लोकगीत विरहा पार्टी मनीष यादव, लोकगीत विरहा पार्टी सुरेश चन्द्र यादव, लोक गायन पचरा/सोहर/कजरी अभिषेक मंयक, बिरहा लोकगीत समरजीत यादव, ललित कला नवीन कुमार विश्वकर्मा, लोकगीत विरहा राममिलन यादव, लोक गीत सुनील यादव, लोकगीत नरेन्द्र यादव, कजरी अर्पित सिंह ने किया। कार्यक्रम के अन्त में राहुल पाठक जी द्वारा भजन ’’ऐसी लागी लगन’’ गीत प्रस्तुति कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 
कार्यक्रम का संचालन अवनीश तिवारी जी द्वारा किया गया। अन्त में जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय ने आये हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और सभी उपस्थित कलाकरों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी कलाकारो द्वारा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रर्दशन किया गया है। उन्होंने निर्णायक मण्डल के सभी सदस्यों, उपस्थित कलाकारों एवं मीडिया बन्धुओं को धन्यवाद देते हुए हदृय से आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में जिला सूचना कार्यालय के अनवीश यादव, सुमित सिंह, अतुल शुक्ला, शशिकान्त यादव, पवन कुमार का सहयोग रहा।

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा ने जारी की दूसरी सूची जानें किसे कहां से लड़ा रही है चुनाव देखे सूची

यूपी में सात चरण में मतदान, जानें किस चरण में कौन सीट का होगा मतदान

भीषण हादसा: स्कॉर्पियो ने बाइक सवार तीन को रौदा, घटनास्थल पर तीनो की मौत