ज्ञानवापी परिसर में मिले शिवलिंग के पूजा अनुमति की बहस को मिली स्वीकृत


ज्ञानवापी परिसर में मिले शिवलिंग की पूजा की अनुमति मांगने वाली याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट ने सहमति दे दी है। आज कोर्ट की ओर से कहा गया है कि आगामी 21 जुलाई को मामले में सुनवाई की जाएगी। बता दें कि  वकील विष्णु जैन ने आज सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में शीघ्र सुनवाई की मांग की थी।
कोर्ट ने कहा, '21 जुलाई को अन्य याचिकाओं के साथ इस याचिका पर भी सुनवाई की जाएगी।' बता दें कि  याचिका में शिवलिंग की कार्बन डेटिंग कराए जाने की भी मांग की गई है।'
चीफ जस्टिस एनवी रमना और जस्टिस कृष्ण मुरारी व हिमा कोहली की बेंच ने आज मामले में  सुनवाई को लेकर यह फैसला दिया है। 21 को ही अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद कमिटी की लंबित याचिका पर भी सुनवाई होगी जो ज्ञानवापी मस्जिद के मामलों का प्रबंधन कर रही है।
17 मई को, सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया था कि जिस स्थान पर शिवलिंग पाए जाने की बात कही गई है, उसकी सुरक्षा के लिए सिविल कोर्ट का आदेश मुसलमानों के नमाज और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए मस्जिद तक पहुंचने के अधिकार को बाधित नहीं करेगा। साथ ही कोर्ट ने वाराणसी के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया था कि वह परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित कराए जहां सर्वे में शिवलिंग मिलने की बात कही गई।

Comments

Popular posts from this blog

*जौनपुर में PNG गैस पाइपलाइन खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी में फंसे मजदूर, 30 फीट गहरे गड्ढे में हादसा, दो मजदूरों की मौत, एक की तलाश जारी*

जौनपुर को जाम से राहत: बदलापुर पड़ाव–तूतिपुर के बीच पीपे का पुल जनता को समर्पित

पीयू को भारत सरकार से मिला प्रशस्ति-पत्र ,कुलपति के मार्गदर्शन में मिली बड़ी उपलब्धि