दोहरे ने लेली युवा सपाई नेता की जान,पार्टी सहित शुभ चिन्तको में गहरा शोक


जौनपुर। समाजवादी पार्टी के जिला सचिव रिजवान हैदर राजा आज कैंसर से अपनी जिंदगी की जंग हार गए। 30 वर्षीय समाजवादी पार्टी के युवा नेता रिजवान हैदर राजा का कैंसर का ऑपरेशन 24 नवंबर 2020 को मुंबई के प्रतिष्ठित डॉक्टर सुल्तान प्रधान द्वारा ऑपरेशन किया गया था।करीब 3 माह बाद वह वहां से वापस अपने गृह जनपद नगर के रिज़वी खाँ अटाला मस्जिद के पास रहने लगे।
समाजवादी पार्टी में अपनी आस्था जताते हुए राजा हर कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे। दोहरा खाने से उनके मुँह में कैंसर हो गया था, 5 माह पूर्व मुंबई में डॉक्टर सुल्तान प्रधान ने उनको देखने के बाद बताया था कि शरीर के अंदर पुनः कई अंगों में कैंसर फैल गया जिसका इलाज मुमकिन नही था, आखिर आज सुबह 7:30 बजे उनका निधन आवास पर हो गया।
 उनके निधन से समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष लाल बहादुर यादव कांग्रेस के जिला अध्यक्ष फैसल हसन तबरेज़, पूर्व विधायक शैलेंद्र यादव, विधायक लकी यादव, रुखसार अहमद, मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ अब्दुल कादिर खान ,युवा सपा नेता श्रवण जायसवाल, सभासद अलमास अहमद, कांग्रेस के जिला महासचिव आजम जैदी, नयाब हसन सोनू, हसन ज़ाहिद खान "बाबू" सभासद सदफ  हैदर, पूर्व सभासद शाहिद मेंहदी, पूर्व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष नेहाल हैदर, जिला अध्यक्ष मेराज हैदर, सहित कई गणमान्य लोगों ने राजा के निधन पर अपनी शोक संवेदना  प्रकट किया।

Comments

Popular posts from this blog

जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र के द्वारा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परिषदीय बोर्ड परीक्षा -2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकल विहीन संपादित कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित ई-डिस्ट्रिक्ट सेल का औचक निरीक्षण किया गया।

जौनपुर: वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी को गई एसओजी टीम पर पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए ₹30,000 मानदेय की मांग उठाई